Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • प्रमोशन से जुड़े प्रकरण के निस्तारण को शासन स्तर पर हरकत
  • देहरादून

प्रमोशन से जुड़े प्रकरण के निस्तारण को शासन स्तर पर हरकत

AltnewsUttarakhand 21/05/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  विभागों में प्रमोशन के खाली पड़े पदों को भरने को लेकर शासन स्तर पर भी हरकत शुरू हो गई है। अपर मुख्य सचिव कार्मिक आनंद बर्द्धन ने 24 मई को शासन में बैठक बुलाई है। मंगलवार को इसके आदेश जारी किए गए। बैठक में एकल पद धारक कर्मचारियों की समस्याओं और उच्च शिक्षा विभाग में कार्यरत प्रयोगशाला सहायकों समेत अन्य संवर्गों के प्रमोशन से जुड़े प्रकरणों के निस्तारण पर चर्चा होगी। अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने विभागीय सचिवों, विभागाध्यक्षों को बैठक में पूरी तैयारी के साथ पहुंचने के निर्देश दिए। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश प्रवक्ता आरपी जोशी ने बताया कि राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद लगातार एकल पद धारक कार्मिकों की समस्याओं के निस्तारण को दबाव बना रहा है। उच्च शिक्षा विभाग में कार्यरत प्रयोगशाला सहायक और विभिन्न विभागों में कार्यरत स्टोर कीपर संवर्ग की पदोन्नति सुनिश्चित किए जाने की मांग की जा रही है।
अध्यक्ष अरुण पांडे और महामंत्री शक्ति प्रसाद भट्ट ने कहा कि पहले ये बैठक आठ मई को होनी थी, जो अब 24 मई को बुलाई गई है। बैठक में परिषद के पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। कहा कि सिंचाई विभाग के कार्य पर्यवेक्षकों की समस्या को पहले भी अपर मुख्य सचिव के समक्ष रखा गया है। इन संवर्ग में भी पदोन्नति के किसी अवसर की व्यवस्था वर्तमान में नहीं हैं। यह संवर्ग भी एकल पदधारकों की श्रेणीं में आता है। ऐसे में वाहन चालकों की भांति स्टाफिंग पैटर्न का लाभ दिया जाए।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: एनएच-74 घोटाले की सीबीआई जांच करें
Next: लिव इन पार्टनर ने की थी महिला की हत्या

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.