Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • स्कूल बस और वैन का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट
  • देहरादून

स्कूल बस और वैन का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट

AltnewsUttarakhand 21/05/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। उत्तरकाशी के मोरी नैटवाड़ में निजी स्कूल की वैन में लगी आग के बाद दून में परिवहन विभाग अलर्ट हो गया है। विभाग स्कूल बस और वैन का फायर सुरक्षा ऑडिट करेगा। स्कूल वाहनों के ड्राइवरों को फायर उपकरणों के उपयोग की ट्रेनिंग भी दी जाएगी। यह ट्रेनिंग 100-100 के बैच में दी जाएगी। आरटीओ (प्रवर्तन) शैलेश तिवारी ने बताया कि स्कूल बस और वैन में सुरक्षा के सभी उपकरण होने चाहिए। उपकरणों की जांच के लिए विभाग की ओर से समय-समय पर चेकिंग अभियान चलाया जाता है। इस बार जून महीने में स्कूल बस और वैन का फायर सुरक्षा ऑडिट किया जाएगा। यह ऑडिट अग्निशमन विभाग के सहयोग से होगा। यदि किसी वाहन में किसी तरह की कमी मिलती है तो कमियों को पूरा करवाया जाएगा। बताया कि ज्यादातर वाहनों में फायर उपकरण तो लगे रहते हैं, लेकिन ड्राइवरों को उनके उपयोग की जानकारी नहीं होती है। इसके लिए ड्राइवरों को इस बार ट्रेनिंग दी जाएगी। अग्निशमन विभाग की ओर से डेमो भी दिखाया जाएगा। आग से बचाव के लिए क्या-क्या करें, इसकी भी विस्तार से जानकारी दी जाएगी। कहा कि आग से बचाव के लिए वाहन को साफ-सुथरा रखना, समय पर सर्विस करवाना, वायर और लाइट फ्यूज को ठीक करना जरूरी है। वाहन को ज्यादा देर तक तेज धूप में खड़ा नहीं रखना चाहिए।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: रामेश्वरम कैफे विस्फोटः एजेंसी के सामने राज उगल रहे आतंकी, कई राज्यों में एनआईए की रेड
Next: बाल आयोग ने स्कूल को दिए फीस लौटाने के निर्देश

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.