Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • रामेश्वरम कैफे विस्फोटः एजेंसी के सामने राज उगल रहे आतंकी, कई राज्यों में एनआईए की रेड
  • राष्ट्रीय

रामेश्वरम कैफे विस्फोटः एजेंसी के सामने राज उगल रहे आतंकी, कई राज्यों में एनआईए की रेड

AltnewsUttarakhand 21/05/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

बेंगलुरु(आरएनएस)। बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे में हुए विस्फोट के मामले की जांच के संबंध में एनआईए ने मंगलवार को कई राज्यों में छापेमारी की। इस मामले में गिरफ्तार किए गए दो प्रमुख साजिशकर्ता मुसव्विर हुसैन साजिब और अब्दुल मतीन तहा से पुछताछ से मिले इनपुट के आधार पर छापेमारी की जा रही है। बता दें कि 1 अप्रैल को कैफे में ब्लास्ट हुआ था और 12 अप्रैल को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था।
रामेश्वरम कैफे में  हुए विस्फोट में कई ग्राहक और कर्मचारी घायल हो गए थे। इनमें से कुछ लोगों को गंभीर चोटें आई थीं। एनआईए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ज्यादा जानकारी साझा किए बिना बताया, ”काई राज्यों के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की जा रही है।” एनआईए को तीन मार्च को यह मामला सौंपा गया था। एजेंसी ने 12 अप्रैल को इस मामले के सरगना अब्दुल मथीन अहमद ताहा सहित दो प्रमुख आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
ताहा, मुसाविर हुसैन शाजिब और अन्य एक आरोपी को कोलकाता के पास एक लॉज से गिरफ्तार किया गया था। वे यहां पर फर्जी पहचान के साथ रह रहे थे। इन तीनों आरोपियों ने ही कथित तौर पर कैफे में इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) रखा था। दरअसल काउंटर के पास रखे बैग में आईईडी ब्लास्ट हुआ था। पहले पता लगाया गया कि यह बैग किसने रखा। सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि यह बैग लेकर एक शख्स तुमाकुरु की बस में चढ़ा था। उसकी पहचान साजिब के रूप में की गई।
पुलिस ने घटनास्थ्ल से बैटरी और टाइमर भी बरामद कर लिया था। पुलिस को पता चल गया कि यह विस्फोट पहले से साजिश के तहत किया गया है। यूएपीए के तहत मामला दर्ज किया गया। अब एजेंसी पता लगा रहा है कि इस मामले में दोनों आरोपियों के संपर्क में रहने वाला कर्नल कौन है। संभल है कि वह आईएसआईएस से सीधा जुड़ा होो। तहा और साजिब पहले आईएस के अल हिंद मॉड्यूल का हिस्सा रह चुके हैं। एनआईए की चार्जशीट में इस बात का जिक्र किया गया है कि वे लंबे समय तक दक्षिण भारत के जंगलों में भी रहे। यह मॉड्यूल बेंगलुरु के रहने वाले महबूब पाश और खाजा मोइद्दीन द्वारा चलाया जाता था।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: लम्बे समय से सड़क पर खड़े वाहनों को हटाने को नोटिस चस्पा
Next: स्कूल बस और वैन का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • राष्ट्रीय

बद्रीनाथ धाम में तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

AltnewsUttarakhand 11/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

डीआरडीओ गेस्ट हाउस प्रबंधक जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, आईएसआई को भेजी थी गुप्त जानकारी

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

साइबर फ्रॉड मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली, गुरुग्राम और देहरादून में 11 ठिकानों पर की छापेमारी

AltnewsUttarakhand 06/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.