Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बस्तियों के मुद्दे पर कांग्रेस करेगी नगर निगम कूच
  • देहरादून

बस्तियों के मुद्दे पर कांग्रेस करेगी नगर निगम कूच

AltnewsUttarakhand 21/05/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। दून की बस्तियों के मुद्दे पर आज मंगलवार को कांग्रेस नगर निगम कूच करने जा रही है। सोमवार को कांग्रेस मुख्यालय में इसको लेकर तैयार बैठक हुई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि वह बस्तियों को उजाड़ने से बचाने की लड़ाई लड़ते आए हैं और आगे भी इस लड़ाई को लड़ते रहेंगे। उन्होंने बस्तियों के मालिकाना हक को लेकर स्थाई समाधान निकालने की मांग रखी। पिछले दिनों उत्तराखंड मलिन बस्ती विकास परिषद के अध्यक्ष कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने मलिन बस्तियों के मुद्दे पर बैठक बुलाई थी। इसमें मंगलवार को नगर निगम कूच का ऐलान किया था। सोमवार को कांग्रेस मुख्यालय में तैयारी बैठक में महानगर अध्यक्ष डॉ.जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि भाजपा सरकार मलिन बस्तियों को तोड़ने जा रही है, इसे रोकने के लिए नगर निगम कूच में ज्यादा से ज्यादा संख्या लोग शामिल होंगे। वहीं प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि बस्तियों में अतिक्रमण के निशान लगाने के साथ ही नोटिस तक दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा कभी इन बस्तियों की हितैषी नहीं रही है। कांग्रेस ने मालिका हक देने के लिए काम शुरू किया, लेकिन तब कांग्रेस की सरकार गिर गई और मामला लटक गया। कांग्रेस आज नगर निगम कूच कर मलिन बस्तियों के हक के लिए सड़कों पर उतर रही है और जब तक हक नहीं मिल जाता, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर डॉ. अरुण रतूड़ी, प्रदेश उपाध्यक्ष पूरन सिंह रावत, जगदीश धीमान, उर्मिला थापा, सुनीता प्रकाश, इलियास अंसारी, सचिन थापा, अनुराग गुप्ता, मोहम्मद फ़ारुख, सूरज क्षेत्री, वीरेंद्र पंवार, ललित भद्री, राजेश पुंडीर, अल्ताफ़ अहमद, जमाल, आदर्श सूद, देवी सिंह नेगी समेत अन्य मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बाल आयोग ने स्कूल को दिए फीस लौटाने के निर्देश
Next: ब्रिडकुल एमडी की नियुक्ति से पहले खड़ा हुआ विवाद

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.