Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ब्रिडकुल एमडी की नियुक्ति से पहले खड़ा हुआ विवाद
  • देहरादून

ब्रिडकुल एमडी की नियुक्ति से पहले खड़ा हुआ विवाद

AltnewsUttarakhand 21/05/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। ब्रिज रोपवे एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कारपोरेशन (ब्रिडकुल) के नए एमडी की नियुक्ति से पहले विवाद खड़ा हो गया है। कई लोगों ने एमडी की नियुक्ति के लिए निकाले गए विज्ञापन की शर्तों पर आपत्ति जताते हुए कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज से शिकायत की है। जिसके बाद अब मंत्री ने विभाग के सचिव को इसका परीक्षण करने के निर्देश दिए हैं।विदित है कि सरकार ने राज्य में पुल, टनल और अन्य आधारभूत संरचना प्रोजेक्ट निर्माण के लिए ब्रिडकुल का गठन किया है। इसमें प्रतिनियुक्ति के आधार पर इंजीनियरों व एचओडी की तैनाती की जाती है। हाल ही में ब्रिडकुल में एमडी की तैनाती के लिए विज्ञप्ति प्रकाशित हुई है। जिसमें पात्र अभ्यर्थी के लिए 3 से 14 साल का अनुभव मांगा गया है। लेकिन रिटायर व्यक्ति के लिए अनुभव की कोई शर्त नहीं है। ऐसे में कई लोगों ने इस मामले की शिकायत विभागीय मंत्री सतपाल महाराज से की है। आरोप है कि किसी रिटायर अधिकारी को लाभ पहुंचाने के लिए ऐसी शर्त रखी गई है। सूत्रों ने बताया कि शिकायत मिलने पर विभागीय मंत्री सतपाल महाराज ने अधिकारियों को इसका परीक्षण करने के निर्देश दिए हैं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बस्तियों के मुद्दे पर कांग्रेस करेगी नगर निगम कूच
Next: गबन करने के आरोपी अकाउंटेंट को 3 वर्ष की कैद

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.