Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • भाजपा ने आप के खिलाफ सीएम धामी की छवि धूमिल करने का दर्ज़ कराया मुकदमा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

भाजपा ने आप के खिलाफ सीएम धामी की छवि धूमिल करने का दर्ज़ कराया मुकदमा

AltnewsUttarakhand 23/05/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की छवि धूमिल करने के लिए षड्यंत्र रचने का आरोप लगाते हुए भाजपा आईटी सेल ने बुधवार को डालनवाला थाने में तहरीर दी। भाजपा आईटी सेल के सह प्रभारी प्रवीण लेखवार ने तहरीर में आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के कथित बयान को छेड़छाड़ कर चुनाव प्रभावित करने के लिए तैयार किया गया।
लेखवार की ओर से दी गई तहरीर में दावा किया गया कि मुख्यमंत्री धामी के दिल्ली में लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान एक मूल वीडियो को आम आदमी पार्टी नाम के सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर छेड़छाड़ कर प्रसारित किया जा रहा है।
मूल वीडियो को एडिट कर गलत ढंग से दिखाया जा रहा है। यह वीडियो भी आधा ही दिखाया जा रहा है। आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी नाम से बने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट जारी करने वाले ने लोकसभा चुनाव को अनुचित तरीके से प्रभावित करने के साथ ही मुख्यमंत्री और भाजपा की छवि को धूमिल करने का षड्यंत्र किया है।
लेखवार ने पुलिस को पेन ड्राइव में मूल और एडिट किए गए वीडियो को पुलिस को सौंपा है। उन्होंने मुख्यमंत्री की छवि धूमिल करने वालों पर कार्रवाई की मांग की है। इधर, एसएसपी अजय सिंह ने तहरीर मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है, जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: फ्रिज में खून के धब्बे, 2 बड़े बैग दिखे; बांग्लादेशी सांसद मर्डर केस की उलझी गुत्थी
Next: दून मेडिकल कॉलेज में पीजी सीटों पर झटका, आवेदन शुल्क के 30 लाख जब्त

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.