Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • फ्रिज में खून के धब्बे, 2 बड़े बैग दिखे; बांग्लादेशी सांसद मर्डर केस की उलझी गुत्थी
  • राष्ट्रीय

फ्रिज में खून के धब्बे, 2 बड़े बैग दिखे; बांग्लादेशी सांसद मर्डर केस की उलझी गुत्थी

AltnewsUttarakhand 23/05/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

कोलकाता (आरएनएस)। बांग्लादेश के सांसद अनवारुल अजीम अनार की भारत में हुई हत्या की गुत्थी उलझती जा रही है। बांग्लादेश के गृह मंत्री असदुज्जमां खान ने बुधवार को ढाका में उनकी हत्या की जानकारी तो दी थी, लेकिन अभी तक उनका शव बरामद नहीं हुआ है। इस कांड में अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा था कि सांसद इलाज के लिए कोलकाता आए थे। यहीं एक घर में योजनाबद्ध तरीके से उनकी हत्या कर दी गई।
हत्या के पीछे के मकसद और हत्यारे का पता लगाने के लिए भारत और बांग्लादेश की पुलिस मिलकर काम कर रही है। इस केस की जांच अंतरराष्ट्रीय प्रोटोकॉल के मुताबिक होगी। बंग्लादेशी गृह मंत्री ने यह भी कहा था कि इस मर्डर में उनके देश के लोग शामिल हैं।

बैग में भरकर ले गए शव?
बिधाननगर और बैरकपुर पुलिस कमिश्नरेट, एसटीएफ और केंद्रीय एजेंसियों के अधिकारियों की एक टीम बुधवार सुबह तलाशी लेने के लिए न्यू टाउन फ्लैट पर पहुंची थी। यहां उन्हें खून के धब्बे तो मिले लेकिन वहां शव नहीं था। सीसीटीवी फुटेज में अनार को 13 मई को दो पुरुषों और एक महिला के साथ परिसर में प्रवेश करते हुए देखा गया, लेकिन बाहर निकलते नहीं देखा गया। दोनों पुरुषों और महिला को 13 से 15 मई के बीच अलग-अलग समय पर बाहर निकलते देखा गया। उनमें से दो को बड़े बैग के साथ निकलते देखा गया।

फ्रिज में खून के धब्बे
एक अधिकारी ने कहा, “फ्लैट के अंदर एक रेफ्रिजरेटर था। रेफ्रिजरेटर की सब्जी की ट्रे में खून के धब्बे पाए गए। केवल फोरेंसिक जांच से ही यह पता लग सकता है कि खून के धब्बे किसके थे।” आपको बता दें कि अनवारुल अजीम अनार अवामी लीग पार्टी से तीन बार सांसद रह चुके थे। वह 12 मई को कोलकाता पहुंचे थे और उत्तरी कोलकाता के सिंथी स्थित अपने घर में अपने सहयोगी गोपाल विश्वास के साथ रहे थे।

13 मई से लापता थे सांसद
बिस्वास के मुताबिक, वह अगले दिन मेडिकल जांच के लिए निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। इसके दो दिनों के बाद बांग्लादेश में बिस्वास और अजीम की बेटी को अजीम का मैसेज मिला। मैसेज में काम के सिलसिले में दिल्ली में होने की बात लिखी थी। अगले 48 घंटों में उनसे कोई संपर्क नहीं होने के बाद बिस्वास ने 18 मई को बारानगर पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। 20 मई को विदेश मंत्रालय के एक इनपुट में कहा गया कि सांसद की संभवतः हत्या कर दी गई है। बिधाननगर पुलिस ने बुधवार को कहा कि सांसद की न्यू टाउन में एक्वाटिका के पास डुप्लेक्स फ्लैट वाली सोसाइटी में हत्या कर दी गई। यह फ्लैट पश्चिम बंगाल के उत्पाद शुल्क विभाग के कर्मचारी संजीब घोष का है। उन्होंने एक अमेरिकी नागरिक अख्तरुज्जमां को किराए पर दिया था।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मानसखंड विज्ञान केंद्र में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित
Next: भाजपा ने आप के खिलाफ सीएम धामी की छवि धूमिल करने का दर्ज़ कराया मुकदमा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • राष्ट्रीय

बद्रीनाथ धाम में तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

AltnewsUttarakhand 11/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

डीआरडीओ गेस्ट हाउस प्रबंधक जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, आईएसआई को भेजी थी गुप्त जानकारी

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

साइबर फ्रॉड मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली, गुरुग्राम और देहरादून में 11 ठिकानों पर की छापेमारी

AltnewsUttarakhand 06/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.