Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • टिहरी
  • भागीरथी का पानी रोकने से देवप्रयाग में जल संकट
  • टिहरी

भागीरथी का पानी रोकने से देवप्रयाग में जल संकट

AltnewsUttarakhand 04/06/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

नई टिहरी(आरएनएस)। टिहरी बांध परियोजना में भागीरथी का पानी एक माह तक रोके जाने से देवप्रयाग के 40 किमी क्षेत्र के गांवों में जल संकट गहरा गया है। यहां भागीरथी स्थित तीन प्रमुख पंपिंग योजनाओं से जलापूर्ति बनाना जल संस्थान के लिए चुनौती बन गया है। देवप्रयाग और नरेंद्रनगर ब्लॉक के करीब डेढ़ सौ गांवों से इन योजनाओं से जलापूर्ति होती है। भागीरथी में इस समय मात्र 3 से 4 क्यूमैक्स पानी प्रवाहित हो रहा है। ऐसे में पंपिंग बनाये रखने के लिए जल संस्थान ने युद्धस्तर पर कवायद शुरू कर दी गयी है। ईई नरेशपाल सिंह के अनुसार भागीरथी में बनी कोटेश्वर झण्डीधार, क्वीली पालकोट व मुनेठ सजवाण काण्डा पंपिंग योजना से सप्लाई बनाये रखने के लिए नदी तट पर 5 मीटर गहरे व 70 मीटर लंबे कौपर डैम पोकलैंड मशीन से बनाये जा रहे हैं। जिनसे पाइपों के जरिये एक जुलाई तक मेन टैंक को भरकर जलापूर्ति की जायेगी। वहीं विभाग की ओर से 15 टैंकर भी जल संकट से निपटने के लिए रखे गए हैं। इनमें से चार टैंकरो से लसेर-चाका क्षेत्र में जलापूर्ति शुरु कर दी गयी है। मांग के आधार पर टैंकरों को जल संकट झेल रहे गांवो तक भेजा जाएगा। टैंकरों को भरने के लिए भुईट गदेरे में बोरिंग कर मिनी ट्यूबवैल फीलिंग स्टेशन बनाया गया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा से भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा की हैट्रिक, नोटा रहा तीसरे स्थान पर
Next: उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से मनोज तिवारी जीते, कांग्रेस के कन्हैया कुमार को दी शिकस्त

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • टिहरी

केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लिया मां चंद्रवदनी का आशीर्वाद

AltnewsUttarakhand 05/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image
  • टिहरी

ट्रक दुर्घटना में एक की मौत, चार घायल

AltnewsUttarakhand 04/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image
  • टिहरी

तीर्थपुरोहित ने की बदरीनाथ धाम में आवास आवंटित किए जाने की मांग

AltnewsUttarakhand 04/11/2024
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.