Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से मनोज तिवारी जीते, कांग्रेस के कन्हैया कुमार को दी शिकस्त
  • राष्ट्रीय

उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से मनोज तिवारी जीते, कांग्रेस के कन्हैया कुमार को दी शिकस्त

AltnewsUttarakhand 04/06/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

नई दिल्ली (आरएनएस)। उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से मनोज तिवारी ने चुनाव जीत लिया है. हालांकि आधिकारिक पुष्टी होनी अभी बाकी है. मनोज तिवारी ने कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार को लाखों वोट से शिकस्त दी है. दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों में से नॉर्थ ईस्ट दिल्ली ही ऐसी एकमात्र सीट है जहां से भाजपा ने अपने किसी सीटिंग एमपी को टिकट दिया है. इस इलाके में बिहार और उत्तर प्रदेश आए मजदूरों की काफी संख्या है. इसलिए कांग्रेस ने पूर्वांचल से ताल्लुक रखने वाले कन्हैया कुमार को चुनावी मैदान में उतारा है. छठे फेज में 25 मई को यहां वोटिंग कराई गई थी.
2019 में बीजेपी इस सीट पर 3 लाख से ज्यादा वोटों से जीती थी. मनोज तिवारी को 53.86 फीसदी वोट मिले थे. तिवारी को कुल 7 लाख 87 हजार 799 वोट मिले. कांग्रेस की प्रत्याशी शीला दीक्षित को 28.83 फीसदी वोट मिले. शीला को 4 लाख 21 हजार 697 वोट मिले. वहीं आम आदमी पार्टी को केवल 13.05 फीसदी वोट मिले थे.
इस सीट पर कुल वोटर्स की संख्या 23 लाख 81 हजार 442 है. नॉर्थ ईस्ट दिल्ली का इलाका राष्ट्रीय राजधानी का सबसे बड़ा जिला है.  रिपोर्ट के मुताबिक यहां पर अनुसूचित जाति के 16.3 फीसदी लोग निवास करते हैं. इलाके में 20.74 फीसदी मुस्लिम, 11.61 फीसदी ब्राह्मण, 4.68 फीसदी बनिया, 4 फीसदी पंजाबी, 7.57 फीसदी गुर्जर और 21.75 फीसदी अन्य पिछड़ा वर्ग रहते हैं.
कन्हैया के लिए दिल्ली की लड़ाई नई थी. इससे पहले 2019 में उन्होंने बिहार के बेगूसराय के सीट से लोकसभा लड़ा था. भाजपा नेता गिरिराज सिंह से हार का सामना करना पड़ा था. गिरिराज सिंह ने कन्हैया कुमार को 4 लाख से अधिक वोटों से हरा दिया था.

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भागीरथी का पानी रोकने से देवप्रयाग में जल संकट
Next: कंगना रनौत ने विक्रमादित्य को हराया, 74 हजार से ज्यादा वोटों से जीती मंडी सीट

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • राष्ट्रीय

बद्रीनाथ धाम में तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

AltnewsUttarakhand 11/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

डीआरडीओ गेस्ट हाउस प्रबंधक जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, आईएसआई को भेजी थी गुप्त जानकारी

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

साइबर फ्रॉड मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली, गुरुग्राम और देहरादून में 11 ठिकानों पर की छापेमारी

AltnewsUttarakhand 06/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.