Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राजधानी दून में चोरों के हौसले बुलंद .। कहीं घरों में चोरी तो  कहीं ट्रक गायब
  • देहरादून

राजधानी दून में चोरों के हौसले बुलंद .। कहीं घरों में चोरी तो  कहीं ट्रक गायब

AltnewsUttarakhand 13/06/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  देहरादून में चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहा हैं। हाल ही में यहां दो घरों में तो चोरों ने सेंध लगायी ही, ट्रांसपोर्टनगर में दूकान में खड़ा ट्रक(12 टायर) ही गायब कर दिया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। आशू सात्विका निवासी इंदर रोड ने डालनवाला थाने में तहरीर दी कि बुधवार को वो घर पर ताला लगाकर कहीं गए थे। शाम करीब पांच बजे जब उनकी मां घर पहुंची तो गेट का ताला टूटा था। घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। छानबीन करने पर घर से सोने-चांदी के जेवर, मोबाइल, नकदी आदि गायब मिली। यहीं नहीं चोर घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी ले गए। डालनवाला कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राकेश गुसाईं ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नेहरू कॉलोनी में बंद घर खंगाला :  दूसरे मामले में नेहरू कॉलोनी थाने में आरती ममगाईं निवासी मोहकमपुर खुर्द ने तहरीर दी कि वो परिवार समेत अपने गांव गए थे। आठ जून को जब वो घर पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। चोरों ने घर पूरी तरह खंगाला था। महिला ने बताया कि चोर घर से सोने-चांदी के जेवर और कुछ जरूरी सामान ले गए। पुलिस मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुटी है।

दुकान में खड़ा ट्रक गायब :   पटेलनगर थाने में दी तहरीर में आसिफ सोहेल निवासी बडोवाला देहरादून ने ट्रक चोरी होने का मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने तहरीर दी कि 05 जून को ट्रांसपोर्टनगर में उनके ट्रक चालक ने वायरिंग के लिए अपने ट्रक खड़ा किया था। सुबह जब वो पहुंचा तो ट्रक गायब था। उन्होंने ट्रक की काफी तलाश की लेकिन ट्रक नहीं मिल पाया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बच्चों के भीतर छुपी प्रतिभा को निखारने का मंच है बाल विधानसभा : रेखा आर्य
Next: राजधानी देहरादून में चल रहे सी वर्ल्ड कार्निवाल में टैक्स चोरी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.