Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बच्चों के भीतर छुपी प्रतिभा को निखारने का मंच है बाल विधानसभा : रेखा आर्य
  • देहरादून

बच्चों के भीतर छुपी प्रतिभा को निखारने का मंच है बाल विधानसभा : रेखा आर्य

AltnewsUttarakhand 13/06/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने गुरुवार को प्लान इंडिया व उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा दून स्थित होटल सिद्धार्थ में चतुर्थ बाल विधानसभा के समापन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। बाल विधानसभा के बाल मुख्यमंत्री, बाल विधानसभा अध्यक्ष सहित विभिन्न बाल सदस्यों ने अपने-अपने अनुभव साझा किए। कैबिनेट मंत्री ने बाल विधायकों को निष्ठा व ईमानदारी से काम करने का आह्वान किया। उन्होंने बाल विधायकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने सम्बोधन में उम्मीद जताई कि इस तरह के गठन से नई पीढ़ी में राज्य के प्रमुख मुद्दों के प्रति जागरुकता व संवेदनशीलता बढ़ेगी। इस मंच के माध्यम से सभी बाल विधायक अपने-अपने क्षेत्रों के बच्चों से जुड़ी समस्याओं की पहचान करते हैं एवं सम्बंधित विभागों से उन मु‌द्दों के समाधान के लिए पैरवी करते हैं। ये एक ऐसा मंच है जहां उन्हें जनता द्वारा चुनी गई सरकार के कार्य करने की शैली को देखने व सीखने का अवसर मिलता है, वहीं बाल विधानसभा उनमें नेतृत्व क्षमता भी विकसित होती है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम के माध्यम से बच्चे राजनीति और अपने अधिकारों की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। इससे छिपी प्रतिभाग को निखरने का अवसर मिलता है। कैबिनेट मंत्री ने बाल विधायकों से कहा कि भविष्य में आगे जिस भी क्षेत्र में जाएं वहां पर पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ काम करें। बाल आयोग अध्यक्ष डॉ.गीता खन्ना ने बताया कि प्लान इण्डिया एवं उत्तराखण्ड बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा 2014 से शुरू उत्तराखंड बाल विधानसभा के गठन में 13 जनपदों से 70 बच्चों को जनपदवार विधायकों की संख्या के अनुरूप बाल विधायक के रूप में राज्य के ज्वलंत विषयों से रुबरु होने का अवसर मिलता है। अभी तक ऐसी कुल 4 बाल विधानसभाओं का गठन किया जा चुका है। बाल मुख्यमंत्री रोहित परिहार ने कहा कि उन्हें बाल विधानसभा के जरिये यह जानने व सीखने का अवसर मिला कि किस प्रकार से सरकारें कार्य करती हैं। बाल विधानसभा अध्यक्ष श्याम पाठक ने कहा कि उनके द्वारा समाज में लिंग भेदभाव, नशा उन्मूलन, सड़क सुरक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में आम जनमानस को जागरूक करने के लिए कार्य किया गया। इस अवसर पर प्रोग्राम डायरेक्टर प्लान इंडिया कुमकुम कुमार, आयोग सदस्य विनोद कपरवान, अनुसचिव एसके सिंह, बाल उपमुख्यमंत्री दीक्षा खर्कवाल, बाल गृह मंत्री श्रेष्ठ पुरी, बाल शिक्षा, खेल मंत्री रोहित चिलकोटिया, बाल नेता प्रतिपक्ष सुमेधा सहित बाल विधानसभा के सदस्य,अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: शैक्षिक भ्रमण पर उत्तराखंड आए सीआरपीएफ के प्रशिक्षु अधिकारियों ने की मुख्य सचिव से शिष्टाचार भेंट
Next: राजधानी दून में चोरों के हौसले बुलंद .। कहीं घरों में चोरी तो  कहीं ट्रक गायब

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.