Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अराजक तत्वों ने रुकवाया जल जीवन मिशन पेयजल योजना का काम
  • अल्मोड़ा

अराजक तत्वों ने रुकवाया जल जीवन मिशन पेयजल योजना का काम

AltnewsUttarakhand 14/06/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। पांडेखोला क्षेत्र में शुक्रवार को जल जीवन मिशन योजना के तहत डाली जा रही पाइप लाइन के कार्य को कुछ अराजक तत्वों ने मजदूरों और ठेकेदार को डरा धमका कर रुकवा दिया। यह योजना पांडेखोला, रेखोली, अथरबनी, तलाड़बाड़ी, फड़का स्यालीधार आदि 9 गांव को जा रही है। कार्य में व्यवधान की सूचना मिलने पर समस्त क्षेत्र के जनप्रतिनिधि मौके पहुंचे। जनप्रतिनिधियों ने संबंधित विभाग एवं ठेकेदार को बुलाकर काम तत्काल से शुरु करवाने के लिए वार्ता हुई। वार्ता करने के लिए वहां पर जल निगम के सहायक अभियंता चंद्रवीर सिंह एवं अपर सहायक अभियंता दीपक जोशी को तत्काल मौके पर बुलाया गया और उसके बाद समस्त जनप्रतिनिधियों ने विभागीय अधिकारियों को अराजक तत्वों के विषय में अवगत कराया और मांग की गई कि सरकारी पेयजल योजना के काम को रुकवाने वालों के ऊपर कठोर से कठोर कार्यवाही की जाए। वार्ता के उपरांत ठेकेदार को समझाकर पेयजल लाइन डालने का कार्य शुरू करवा दिया गया। यहाँ विभागीय अधिकारियों तथा ठेकेदार से वार्ता के दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष निवर्तमान सभासद अमित साह मोनू, ग्राम प्रधान रैखोली हेम भंडारी, पूर्व प्रधान मोहन कनवाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य हितेश नेगी, ग्राम प्रधान किशन बिष्ट, कैलाश गुरुरानी, विपिन बिष्ट, संदीप कुमार, विमल कुमार, महेंद्र रावत, प्रकाश बिष्ट, कुंदन बिष्ट, ललित लटवाल, हरीश ऐरी, संतोष ऐरी, कमल ऐरी आदि ग्रामवासी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पर्यटक का लाखों की नकदी, दस्तावेज़ से भरा बैग ढूंढकर लौटाया
Next: वन निगम मुख्यालय में धरने पर बैठे बॉबी पंवार, कर्मचारियों को समर्थन

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.