Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • शुक्रवार को भी धरने पर बैठे लक्सर के लेखपाल
  • हरिद्वार

शुक्रवार को भी धरने पर बैठे लक्सर के लेखपाल

AltnewsUttarakhand 14/06/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

रुड़की(आरएनएस)। प्रतापपुर के हल्का लेखपाल से मारपीट के आरोपी ग्राम प्रधान व उसके परिजनो की गिरफ्तारी न होने से नाराज लेखपाल संघ ने शुक्रवार को दोबारा धरना शुरू कर दिया। पूर्व में लक्सर पुलिस ने तीन दिन के भीतर आरोपियों को पकड़ने का आश्वासन देकर धरना खत्म कराया था। इसी 11 जून को सीएम पोर्टल पर हुई एक शिकायत की जांच के लिए प्रतापपुर गए हल्का लेखपाल अंजू कुमार के साथ प्रधान रौनिक कुमार, उनके भाई रवि व पिता राजकुमार ने मारपीट की। लेखपाल ने इसका मुकदमा दर्ज कराया था। बाद में लेखपाल संघ तीनों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठ गया था। पुलिस ने तीन दिन में कार्रवाई का आश्वासन देकर धरना खत्म कराया था। मगर गिरफ्तारी नहीं हुई। इससे नाराज लेखपाल संघ ने शुक्रवार को दोबारा से कार्य बहिष्कार करते हुए तहसील परिसर में धरना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि इस बार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही वे धरना खत्म करेंगे। धरने पर योगेंद्र राणा, सचिन कुमार, गोविंद कुमार, जितेंद्र कुमार, लेखचंद गुप्ता, राहुल कुमार, संदीप कुमार, उम्मेद सिंह नेगी आदि लेखपाल मौजूद रहे। उधर, कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि पुलिस की दो टीम आरोपियों के पीछे लगाई गई हैं। जल्दी ही उनकी गिरफ्तारी होगी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बिनसर वनाग्नि कांड में वन विभाग के आला अधिकारियों पर गिरी गाज, 03 आईएफएस हुए सस्पेंड
Next: उप चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली सभी नोडल अधिकारियों की बैठक

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.