Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • बिनसर वनाग्नि कांड में वन विभाग के आला अधिकारियों पर गिरी गाज, 03 आईएफएस हुए सस्पेंड
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

बिनसर वनाग्नि कांड में वन विभाग के आला अधिकारियों पर गिरी गाज, 03 आईएफएस हुए सस्पेंड

AltnewsUttarakhand 14/06/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून। बिनसर वन्य जीव अभ्यारण्य में गुरुवार को हुए दर्दनाक हादसे में चार वन कर्मियों की वनाग्नि में जलने से मौत हो गई थी तथा चार वनकर्मी झुलसे भी हैं जिन्हें एयरलिफ्ट कर दिल्ली इलाज हेतु ले जाया गया है। हादसे की रिपोर्ट वन मंत्री सुबोध उनियाल द्वारा ली गई थी, साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए थे। इतने बड़े हादसे के बाद लापरवाही पर अधिकारियों पर शासन की गाज गिरी है। शासन ने वन विभाग के बड़े अधिकारियों पर कार्रवाई की है। सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में तीन अफसरों को सस्पेंड किया है। सीएम धामी ने सचिवालय में मीडिया से बातचीत में कहा कि घटना में दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। सीसीएफ कुमाऊं, वन संरक्षक उत्तरी कुमाऊं वृत्त व डीएफओ अल्मोड़ा को सस्पेंड करने के आदेश कर दिए हैं। सीएम ने कहा कि ये सीधे चेतावनी है। पहले भी अधिकारियों को धरातल पर जाकर हालात का जायजा लेने के निेर्दश दिए गए हैं। कोई लापरवाही न बरते। ये सख्त कार्रवाई भविष्य में ऐसी घटनाओं पर लापरवाही के लिए एक नजीर भी बनेगी। बता दें कि बिनसर वन्य जीव अभयारण्य में वनाग्नि की चपेट में आए घायलों को इलाज के लिए मुख्यमंत्री धामी के विशेष निर्देशों पर दो एयर एम्बुलेंस से दिल्ली एम्स में शिफ्ट किया गया। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार सुबह सीएम आवास में बैठक में इसके निर्देश दिए थे। गुरुवार को बिनसर वन्यजीव विहार में वन कर्मियों की बोलेरो गाड़ी वनाग्नि की चपेट में आ गई थी। इस हादसे में चार वनकर्मियों की दर्दनाक मृत्यु हो गई थी तथा चार वनकर्मी बुरी तरह झुलस गए थे। जिन्हें अल्मोड़ा बेस अस्पताल लाया गया था तथा बेस से हल्द्वानी एसटीएच रेफर किया गया था। शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इन चारों वन कर्मियों को दो एयर एंबुलेंस से दिल्ली एम्स में भर्ती कराने के निर्देश दिए थे जिसके बाद घायलों को एयरलिफ्ट कर दिल्ली ले जाया जा रहा है। शुक्रवार को बिनसर के जंगलों में लगी आग को बुझाने के लिए वायु सेना की भी मदद ली गई। वायु सेना का एक हेलीकॉप्टर भीमताल से पानी उठाकर बिनसर के जंगलों की आग को बुझाने में लगा रहा। साथ ही एनडीआरएफ, एसडीआरएफ एवं वन विभाग के जवान भी आग पर काबू पाने में लगे हुए हैं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सौ ग्राम स्मैक बरामद, बरेली का तस्कर धरा
Next: शुक्रवार को भी धरने पर बैठे लक्सर के लेखपाल

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.