Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • चमोली
  • उप चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली सभी नोडल अधिकारियों की बैठक
  • चमोली

उप चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली सभी नोडल अधिकारियों की बैठक

AltnewsUttarakhand 14/06/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

चमोली(आरएनएस)।   जनपद चमोली में 04-बद्रीनाथ विधानसभा उप निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शुक्रवार को जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु खुराना ने निर्वाचन व्यवस्थाओं से जुड़े सभी नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों की बैठक ली। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि आयोग के दिशा निर्देशों के अनुरूप निर्वाचन कार्यो से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं को त्रुटि रहित, समयबद्वता के साथ सुनिश्चित किया जाए।  जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी मतदेय स्थलों पर मूलभूत सुविधाएं यथा बिजली, पानी, शौचालय, रैम्प इत्यादि व्यवस्थाएं पूरी की जाए। उप चुनाव के सफल संपादन हेतु शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था, वल्नेरेबिलिटी मैपिंग, व्यय निगरानी, मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण, रेट लिस्ट, टेंट, वेरिकेटिंग, कम्युनिकेशन प्लान, लेखन सामग्री, ईटीपीबीएस, ईडीसी, पोलिंग पार्टियों मूवमेंट प्लान, जलपान, भोजन की समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। उप निर्वाचन के लिए निर्वाचन नियंत्रण कक्ष, शिकायत निवारण प्रकोष्ठ, व्यय लेखा एवं निगरानी व व्यय अनुवीक्षण प्रकोष्ठ, एमसीएमसी, मीडिया सेंटर, डाक मतपत्र प्रेषण, लेखन सामग्री, प्रपत्र, हेल्थ किट, वोटर स्लिप, वीडियोग्राफी की व्यवस्था की जाए। राजनीतिक दलों के साथ समय समय पर बैठक करते हुए आयोग के दिशा निर्देशों से अवगत कराया जाए। बुजुर्ग, दिव्यांग एवं गर्भवती महिलाओं के मतदान हेतु मतदेय स्थलों पर समुचित व्यवस्थाएं की जाए। ईवीएम स्ट्रांग रूम एवं मतगणना कार्यो के लिए सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्थाए समय पर पूरी की जाए।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि उप निर्वाचन के दौरान बारिश की संभावना है। बारिश को ध्यान में रखते हुए पोलिंग पार्टियों का मूवमेंट प्लान तैयार करते समय वैकल्पिक मार्गो को भी प्लान में शामिल किया जाए। बैठक में अपर जिला निर्वाचन अधिकारी अभिनव शाह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक प्रकाश, आरओ आरके पांडेय, नोडल अधिकारी व्यय मामूर जहां सहित निर्वाचन कार्यो की विभिन्न व्यवस्थाओं से जुड़े सभी नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी मौजूद थे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: शुक्रवार को भी धरने पर बैठे लक्सर के लेखपाल
Next: चारों धामों में दर्शन को यात्रियों की दैनिक निर्धारित सीमा समाप्त

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • देहरादून

गैरसैंण सत्र में 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, विकास कार्यों और जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • देहरादून

विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत

AltnewsUttarakhand 26/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • राष्ट्रीय

बद्रीनाथ धाम में तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

AltnewsUttarakhand 11/09/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.