Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • बद्रीनाथ धाम में तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं की मौत
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • राष्ट्रीय

बद्रीनाथ धाम में तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

AltnewsUttarakhand 11/09/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

 

चमोली। बद्रीनाथ धाम में शुक्रवार तड़के तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो बुजुर्ग महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई। घटना सुबह करीब पांच बजे की बताई जा रही है। दोनों महिलाएं तप्त कुंड में स्नान कर रही थीं, इसी दौरान अचानक बेहोश होकर गिर पड़ीं।

चमोली पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान राजस्थान निवासी 63 वर्षीय प्रेमा देवी और 71 वर्षीय रामू देवी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और मंदिर प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और दोनों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों महिलाओं की मौत कुंड में स्नान के दौरान बेहोश होने से हुई। मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि आगे की कार्रवाई के बाद ही हो सकेगी।

बद्रीनाथ मंदिर के समीप स्थित तप्त कुंड प्राकृतिक गर्म पानी का स्रोत है। धार्मिक मान्यता के चलते श्रद्धालु भगवान बद्रीनाथ के दर्शन से पहले यहां स्नान करते हैं। बद्रीनाथ धाम में देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं और तप्त कुंड में स्नान भी करते हैं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ का शुभारंभ, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
Next: कैबिनेट के 10 अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, मेडिकल इंटर्न का स्टाइपेंड बढ़कर 25 हजार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

प्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा एवं सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सीएम धामी ने दी बधाई

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में भूकंप से डोली धरती, 4.9 रही तीव्रता

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.