Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • टिहरी
  • घनसाली में जंगलों की आग से वन संपदा खाक
  • टिहरी

घनसाली में जंगलों की आग से वन संपदा खाक

AltnewsUttarakhand 14/06/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

नई टिहरी(आरएनएस)।   भिलंगना ब्लॉक के बालगंगा और भिलंगना रेंज के जंगल धू-धू कर जल रहे हैं, लेकिन वन विभाग आग पर काबू पाने में नाकाम साबित हो रहा है। जंगलों की आग से जहां क्षेत्र में विजिविलिटी कम हो रही है, वहीं तापमान में भी खासी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। इन दिनों भिलंगना रेंज के भिलंग पट्टी के सौड़, पजगौ, ज्यूंदाणा, छैली व रानीगढ़ में भीषण आग लगी है। वहीं बालगंगा रेंज के लगभग सभी क्षेत्रों के जंगल कई बार आग की भेंट चढ़ गए। वनाग्नि से जहां पेड़-पौधे नष्ट हो गए तो वहीं जंगली जानवरों की भी जान पर बन आई है। बारिस न होने व वातावरण में गर्मी बढ़ने के कारण जल स्रोतों भी सूखने की कगार पर पहुंच गए हैं। जंगली जानवरों को पानी न मिलने से वह नदियों व गाड़ गधेरों की ओर रुख कर रहे हैं। आग से चारों ओर फैल धुएं से आंख व सांस संबंधी बीमारियों के मरीजों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। सामाजिक कार्यकर्ता कुंवर सिंह रावत ने बताया कि, बीते जनवरी माह से कई बार जंगलों में आग लग चुकी है। जिस कारण करोड़ों की वन संपदा नष्ट हो गई। उन्होंने सरकार से वनाग्नि की रोकथाम के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने की मांग करते हुऐ ग्रामीणों व वन पंचायतों को योजना से जोड़ने की मांग की। भिलंगना के रेंज अधिकारी आशीष नौटियाल ने कहा कि उपलब्ध संशाधनों से विभाग के कर्मी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन लोगों की लापरवाही के चलते बार-बार आग लग रही है। जिनकी पहचान नहीं हो पा रही है। उन्होंने जंगलों में आग लगाने वाले शरारती तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: थत्यूड़ में अवैध रूप से मत्स्य आखेट कर रहे पांच गिरफ्तार
Next: भाजपा को हरिद्वार की मंगलौर सीट के लिए हरियाणा से प्रत्याशी आयात करना पड़ रहा है : सूर्यकांत धस्माना

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • टिहरी

केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लिया मां चंद्रवदनी का आशीर्वाद

AltnewsUttarakhand 05/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image
  • टिहरी

ट्रक दुर्घटना में एक की मौत, चार घायल

AltnewsUttarakhand 04/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image
  • टिहरी

तीर्थपुरोहित ने की बदरीनाथ धाम में आवास आवंटित किए जाने की मांग

AltnewsUttarakhand 04/11/2024
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.