Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • भाजपा को हरिद्वार की मंगलौर सीट के लिए हरियाणा से प्रत्याशी आयात करना पड़ रहा है : सूर्यकांत धस्माना
  • देहरादून

भाजपा को हरिद्वार की मंगलौर सीट के लिए हरियाणा से प्रत्याशी आयात करना पड़ रहा है : सूर्यकांत धस्माना

AltnewsUttarakhand 14/06/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।   कांग्रेस के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने आरोप लगाया है कि भाजपा ने बदरीनाथ और मंगलौर उपचुनाव में हाल में दल बदल करने वाले नेताओं को टिकट देकर साफ कर दिया है कि, पार्टी के पास योग्य नेताओं का संकट है। शुक्रवार को अपने कैम्प कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में धस्माना ने कहा कि भाजपा को हरिद्वार की मंगलौर सीट के लिए हरियाणा से प्रत्याशी आयात करना पड़ रहा है। धस्माना ने आरोप लगाया कि एक तरफ सरकार भू कानून की मांग पर टाल मटोल कर रही है, दूसरी तरफ हरियाणा से संबंध रखने वाले ऐसे व्यक्ति को टिकट दिया जा रहा है, जो इससे पहले कई राज्यों में ना सिर्फ चुनाव लड़ चुका है, बल्कि उसका खनन और भूमि के व्यापार से भी गहरा रिश्ता है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने राज्य विधानसभा के लिए दूसरे राज्य के व्यक्ति को टिकट देकर उत्तराखंडियत को चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि जब राज्य में कानून बनाने वाला ही दूसरे प्रदेश से आ रहा है तो फिर ऐसे में भू कानून की मांग कैसे पूरी होगी। इधर, कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने बयान जारी करते हुए कहा कि उपचुनाव के लिए प्रत्याशी चयन में भाजपा को अपने कैडर में कोई नहीं मिला, इसीलिए भाजपा को दूसरे दलों से लाए गए नेताओं को टिकट थमा दिया है। इससे भाजपा का मूल कैडर मायूस होकर रह गया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: घनसाली में जंगलों की आग से वन संपदा खाक
Next: राज्य आंदोलनकारियों ने किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.