Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • पौड़ी
  • जल संस्थान के आउटसोर्स कर्मचारियों का कार्यबहिष्कार शुरू
  • पौड़ी

जल संस्थान के आउटसोर्स कर्मचारियों का कार्यबहिष्कार शुरू

AltnewsUttarakhand 03/07/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

पौड़ी। जल संस्थान के आउटसोर्स कर्मियों ने बुधवार से कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। पौड़ी के जल संस्थान विभाग के तहत आने वाले आउटसोर्स कर्मचारी मानदेय का भुगतान समय पर न करने से नाराज चल रहे हैं। बुधवार को कार्यबहिष्कार करते हुए कर्मचारियों ने कहा कि कई बार मानदेय बढ़ाने व समय से भुगतान को लेकर विभाग को अवगत कराया गया लेकिन उनकी मांगों को अनदेखा किया जा रहा है। कहा कि जब तक समस्याओं का हल नहीं होता है तब तक आंदोलन जारी रहेगा। वहीं, जलकल कर्मियों की हड़ताल का असर शहर की पेयजल आपूर्ति पर ना पड़े इसको लेकर जल संस्थान के अधिशासी अभियंता एसके रॉय ने बताया कि स्थाई जलकल कार्मिकों के जरिए व्यवस्था बनाई जा रही है। बताया कि यह स्थिति क्यों आई है इसको लेकर संबंधित ठेकेदार से भी से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा और कर्मचारियों की समस्या हल की जाएगी। कार्यबहिष्कार करने वालों में शिवचरण, राजा, पदम, राकेश, महाराज, गोपी कृष्ण, इंद्रमोहन, असलम, विक्की आदि शामिल थे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मौसमपूर्वानुमान : उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट
Next: गाजियाबाद में रेप के आरोपी को पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली, गिरफ्तार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून
  • पौड़ी

राजकीय शिक्षक संघ 28 को श्रीनगर में करेगा रैली

AltnewsUttarakhand 24/09/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पौड़ी

मुख्यमंत्री धामी ने माँ धारी देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुरक्षा, सुख-समृद्धि एवं आपदा राहत की कामना की

AltnewsUttarakhand 20/09/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.