Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • गाजियाबाद में रेप के आरोपी को पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली, गिरफ्तार
  • राष्ट्रीय

गाजियाबाद में रेप के आरोपी को पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली, गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 03/07/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

गाजियाबाद (आरएनएस)। गाजियाबाद के ट्रोनिका सिटी इलाके में अंधेरे का फायदा उठाकर घर में घुसकर महिला से रेप करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस टीम जब आरोपी को मेडिकल के लिए ले जारी रही थी तब उसने बाइक फिसल जाने के बाद पुलिसकर्मी की सर्विस रिवॉल्वर छीन कर भागने की कोशिश की। इसके बाद आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया।
लोनी के सहायक पुलिस आयुक्त सूर्यबली मौर्य ने बताया कि ट्रोनिका सिटी क्षेत्र में पुलिस को दो जुलाई को घर में घुसकर रेप करने की शिकायत मिली थी। ऑटो चालक ने रात में लाइट कटने के बाद पड़ोस के घर में घुसकर महिला के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया था।
महिला को हैवी ब्लीडिंग होने के बाद पड़ोसियों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी।
पुलिस ने बीती रात आरोपी अरुण को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की टीम आरोपी को लेकर मेडिकल कराने के लिए अस्पताल जा रही थी। इसी दौरान पुलिसकर्मी की बाइक फिसल गई और मौका देखकर अरुण एक पुलिसकर्मी की सर्विस रिवॉल्वर को लेकर मौके से फरार हो गया।
इसकी सूचना तुरंत कंट्रोल रूम को दी गई और सभी टीमों को अलर्ट किया गया। इसके बाद इलाके में नाकाबंदी कर अरुण की तलाश शुरू की गई। थोड़ी देर बाद पुलिस टीम को अरुण भागता हुआ मिला। अरुण ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। पुलिस की जवाबी फायरिंग में अरुण के दाहिने पैर में गोली लग गई। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: जल संस्थान के आउटसोर्स कर्मचारियों का कार्यबहिष्कार शुरू
Next: भारी बारिश के बीच रानीधारा सड़क पुनर्निर्माण को धरना रहा जारी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • राष्ट्रीय

बद्रीनाथ धाम में तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

AltnewsUttarakhand 11/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

डीआरडीओ गेस्ट हाउस प्रबंधक जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, आईएसआई को भेजी थी गुप्त जानकारी

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

साइबर फ्रॉड मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली, गुरुग्राम और देहरादून में 11 ठिकानों पर की छापेमारी

AltnewsUttarakhand 06/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.