Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • पौड़ी
  • गढ़वाल केन्द्रीय विवि में मांगों को लेकर छात्रों का धरना रहा जारी
  • पौड़ी

गढ़वाल केन्द्रीय विवि में मांगों को लेकर छात्रों का धरना रहा जारी

AltnewsUttarakhand 03/07/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

श्रीनगर गढ़वाल(आरएनएस)।  गढ़वाल केन्द्रीय विवि में बुधवार को नियुक्तियों में हो रही गड़बड़ियों, विवि द्वारा फीस वृद्धि किए जाने, पीएचडी प्रवेश परीक्षा में कथित धांधली के विरोध को लेकर छात्रों का धरना जारी है। बारिश के बावजूद भी विवि के प्रशासनिक भवन के मुख्य गेट पर छात्र धरने में डटे रहें। छात्रों ने मांगें पूरी होने तक धरना जारी रखने का ऐलान किया है। गढ़वाल विवि के छात्रसंघ अध्यक्ष सुधांशु थपलियाल ने कहा कि विवि द्वारा छात्रों की फीस में वृद्धि की जा रही है। जिसके चलते पहाड़ के गरीब घरों के छात्रों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। कहा विवि प्रशासन छात्रों की फीस में वृद्धि कर छात्रों के शिक्षा के अधिकारों का हनन कर रहा है। आरोप लगाया कि प्रति कुलपति का कार्यकाल समाप्त होने के बाद भी उन्हें पद पर बने रहने दिया जा रहा जोकि नियम विरुद्ध है। कहा कि विवि में दो नई बसें आ गई हैं। लेकिन उनका संचालन नहीं किया जा रहा है। इस कारण विवि के चौरास परिसर से बिड़ला परिसर तक छात्रों को पैदल ही आना पड़ रहा है। विवि के पास कुल चार बसें हैं। जिनमें से केवल दो ही बसें संचालित हो रही हैं। उन्होंने विवि प्रशासन से जल्द से जल्द विवि के प्रतिकुलपति को पद से हटाने, फीस में वृद्धि न किए जाने, दो नई बसों का संचालन करने, पीएचडी प्रवेश परीक्षा की जांच करने की मांग की। आर्यन छात्र संगठन से जुड़े छात्र नेता नीरज पंचोली ने कहा कि छात्रों की फीस में वृद्धि कर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। कहा कि अगर विवि प्रशासन छात्रों के हितों में फैसला नहीं लेता है तो छात्र उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। मौके पर कैवल्य जखमोला, आकाश रतूड़ी आदि मौजूद रहें। इधर फीस वृद्धि मामले पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. एसएस नेगी ने कहा कि केवल प्रथम सेमेस्टर के छात्रों की फीस में वृद्धि की गई हैं। कहा फीस में 10 से 15 फीसदी तक वृद्धि की गई है जो कि बहुत कम है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: रूमसी में अतिवृष्टि से स्कूल के रास्ते और खेतों में आया मलबा
Next: 6 साल की बच्ची से रेप और हत्या के आरोपी को हाईकोर्ट ने किया बरी, पॉक्सो कोर्ट ने सुनाई थी फांसी की सजा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून
  • पौड़ी

राजकीय शिक्षक संघ 28 को श्रीनगर में करेगा रैली

AltnewsUttarakhand 24/09/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पौड़ी

मुख्यमंत्री धामी ने माँ धारी देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुरक्षा, सुख-समृद्धि एवं आपदा राहत की कामना की

AltnewsUttarakhand 20/09/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.