Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • रुद्रप्रयाग
  • रूमसी में अतिवृष्टि से स्कूल के रास्ते और खेतों में आया मलबा
  • रुद्रप्रयाग

रूमसी में अतिवृष्टि से स्कूल के रास्ते और खेतों में आया मलबा

AltnewsUttarakhand 03/07/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)। अगस्त्यमुनि के समीपवर्ती क्षेत्र रुमसी में बुधवार को अतिवृष्टि से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। लोगों के आवाजाही और स्कूल के रास्तों में मलबा आया है। जिससे आवाजाही में मुश्किलें हो रही है। अतिवृष्टि की सूचना मिलते ही प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि बुधवार सुबह ग्राम प्रधान रुमसी द्वारा सूचना दी गई कि रुमसी देवीदार तोक में मूसलाधार बारिश के कारण स्कूल का रास्ते और कुछ खेतों में मलबा आ गया है। घटना की सूचना प्राप्त होते ही मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जीएस खाती, मुख्य कृषि अधिकारी लोकेंद्र सिंह बिष्ट, खंड विकास अधिकारी अगस्त्यमुनि प्रवीन भट्ट एवं जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार के साथ ही राजस्व उप निरीक्षक घटनास्थल को रवाना हुए। घटनास्थल पर देवधार में जूनियर हाईस्कूल का रास्ता एवं कई लोगों की कृषि भूमि को आंशिक रूप से क्षति हुई है। इस घटना में किसी प्रकार से कोई जानमाल, जनहानि एवं पशु हानि नहीं हुई है। घटनास्थल पर पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जीएस खाती ने मुख्य कृषि अधिकारी, राजस्व उप निरीक्षक एवं खंड विकास अधिकारी सहित संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आंशिक रूप से क्षति हुई कृषि भूमि एवं जूनियर हाईस्कूल रास्ते का आंगणन प्रस्ताव आपदा प्रबंधन के तहत तैयार कर शीघ्रता से शीघ्र उपलब्ध कराया जाए। साथ ही जूनियर हाईस्कूल के रास्ते में आए मलबे को तत्परता से हटाने के भी निर्देश दिए गए हैं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सचिवालय घेराव करेंगे राज्य कर कर्मचारी
Next: गढ़वाल केन्द्रीय विवि में मांगों को लेकर छात्रों का धरना रहा जारी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • रुद्रप्रयाग

घोलतीर बस दुर्घटना में लापता एक यात्री का शव मिला

AltnewsUttarakhand 02/07/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • रुद्रप्रयाग

बरसात में इमरजेंसी हेली सेवा संचालन पर बना संशय

AltnewsUttarakhand 01/07/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.