Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सचिवालय घेराव करेंगे राज्य कर कर्मचारी
  • देहरादून

सचिवालय घेराव करेंगे राज्य कर कर्मचारी

AltnewsUttarakhand 03/07/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  राज्य कर कर्मचारी सोमवार को सचिवालय का घेराव करेंगे। पदों में हुई कटौती से नाराज कर्मचारियों ने बुधवार को राज्य कर मुख्यालय में हुई बैठक के दौरान यह निर्णय लिया। उत्तराखण्ड राज्य कर कर्मचारी संयुक्त मोर्चा पिछले तीन दिनों से कर कार्यालयों में धरना प्रदर्शन कर आंदोलन कर रहा है। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी ने बताया कि विभागीय पुनर्गठन के दौरान राज्य कर कर्मचारियों के 243 पद समाप्त कर दिए गए हैं। कर्मचारियों ने इस संदर्भ में मुख्यालय व शासन के अफसरों से इस संदर्भ में सही जानकारी मांगी तो कोई भी इस संदर्भ में कुछ कहने को राजी नहीं है। उन्होंने कहा कि जब तक विभाग के 243 पदों को बहाल नहीं कर दिया जाता उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि राज्य कर विभाग के सभी कर्मचारी सोमवार को सचिवालय का घेराव भी करेंगे। इधर बुधवार को भी कर्मचारियों ने अपने सभी कार्यालयों में धरना एवं प्रदर्शन किया। इस दौरान संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष जगमोहन नेगी, महासचिव अरविंद जोशी, भरत राणा, कैलाश बिष्ट, सुनील कुमार, विपिन डंगवाल, राजेन्द्र जोशी, नैन सिंह पंवार, रूबी ममगांई, बृजेश सिंह, अंकित चौहान, दीपक शर्मा, अनुज जैन, भूपेन्द्र भंडारी, राकेश बिष्ट के साथ ही अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बड़कोट के लोग पानी के लिए करेंगे भूख हड़ताल
Next: रूमसी में अतिवृष्टि से स्कूल के रास्ते और खेतों में आया मलबा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.