Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नर्सिंग में फर्जी तरीके से भर्ती होने की कोशिश करने वालों पर हो कार्रवाई
  • देहरादून

नर्सिंग में फर्जी तरीके से भर्ती होने की कोशिश करने वालों पर हो कार्रवाई

AltnewsUttarakhand 05/07/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।   उत्तराखंड नर्सिंग महासंघ ने नर्सिंग अधिकारी की भर्ती में फर्जी तरीके से प्रवेश पाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। स्वास्थ्य महानिदेशक डा. तारा आर्य से मुलाकात महासंघ ने कार्रवाई की मांग की। कहा कि भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने वालों के प्रमाण पत्रों की गहन जांच की जाए। गड़बड़ी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाए। स्वास्थ्य महानिदेशालय में मुलाकात के दौरान महासंघ अध्यक्ष हर्ष व्यास ने कहा कि मेडिकल कॉलेज के 1455 पदों पर नर्सिंग अधिकारी की भर्ती चल रही है। भर्ती मे कुछ ऐसे लोग भी शामिल हो रहे हैं, जिनका चयन एक बार स्वास्थ्य विभाग में हो चुका है। वही लोग अब दोबारा चिकित्सा शिक्षा विभाग में आवेदन कर रहे हैं। बहुत सारे लोग ऐसे हैं, जो अन्य राज्य के हैं। यही लोग उत्तराखंड में फर्जी तरीके से भर्ती में शामिल होने की कोशिश कर रहे हैं। इससे रोजगार की राह देख रहे बेरोजगार साथियों के साथ खिलवाड़ हो रहा है। ऐसे लोगों को चिन्हित किया जाए। उनके डॉक्यूमेंट की जांच की जाए। इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। वार्ता में नर्सिंग महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष हर्ष व्यास, उपाध्यक्ष मनीष चौहान, प्रदेश प्रवक्ता प्रीती मेहता, सुषमा, लोकेन्द्र, यशपाल, भास्कर, विशेष डिनल आदि मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कोतवाली के पीछे बदमाश ने डॉक्टर के हाथ से छीना बैग
Next: कंपनी का सामान हड़पने में श्रमिक पर मुकदमा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.