Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कंपनी का सामान हड़पने में श्रमिक पर मुकदमा
  • देहरादून

कंपनी का सामान हड़पने में श्रमिक पर मुकदमा

AltnewsUttarakhand 05/07/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

विकासनगर(आरएनएस)।  औद्योगिक क्षेत्र की एक कंपनी में कार्यरत श्रमिक दो माह पूर्व कंपनी के संचालक के सामने ही कीमती सामान और नगदी उठाकर ले गया, जिसे उसने वापस नहीं लौटाया। अब कंपनी संचालक ने श्रमिक के खिलाफ चोरी की तहरीर दी है। तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज कर दिया है। औद्योगिक क्षेत्र सेलाकुई स्थित एक कंपनी के संचालक राजीव गुप्ता, निवासी कैंप रोड सेलाकुई ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी कंपनी शांति स्पान लैब एंड फार्मा में मेहरबान, निवासी लखनवाला विकासनगर काम करता था। बताया कि उसकी पत्नी शबनम भी कंपनी में कार्यरत है। बीती 29 अप्रैल को मेहरबान ने कंपनी के सीसीटीवी कैमरे तोड़कर, हजारों रुपये की नगदी, बिजली फिटिंग वायरिंग (संपूर्ण), मशरूम बनाने में उपयोग आने वाले फॉगर, दो ग्राइंडर ड्रिल मशीन और एसी सीलिंग मशीन ले गया। आरोपी की पत्नी अब भी उसकी कंपनी में काम करती है जिसे सारी बातें मालूम हैं। थानाध्यक्ष शैंकी कुमार ने कहा कि आरोपी कंपनी संचालक के समक्ष ही सामान उठाकर ले गया, लिहाजा मामला चोरी का नहीं बनता। आरोपी के खिलाफ अमानत में खयानत का मुकदमा भारतीय न्याय संहिता की धारा में दर्ज कर जांच की जा रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: नर्सिंग में फर्जी तरीके से भर्ती होने की कोशिश करने वालों पर हो कार्रवाई
Next: आषाढ़ी अमावस्या पर उमड़ी नारायणी शिला मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.