Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • आपदाओं से बचाव के लिए भी जरूरी है पौधरोपण : धामी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आपदाओं से बचाव के लिए भी जरूरी है पौधरोपण : धामी

AltnewsUttarakhand 03/08/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के तहत शनिवार को श्री गुरूराम राय इंटर कॉलेज मोथरोवाला में पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति में प्रकृति को मां के रूप में पूजे जाने की परंपरा है। हम किसी न किसी रूप में प्रकृति का पूजन करते हैं, हरेला पर्व भी प्रकृति की सेवा का पर्व है। आपदाओं से बचाव के लिए भी पौधरोपण जरूरी है। सीएम धामी ने कहा कि कहा कि हमारी धरोहर एवं प्रकृति का संरक्षण जरूरी है। प्रकृति के संरक्षण और पर्यावरण का संतुलन रखने के लिए जन सहभागिता से पौधरोपण करना होगा। आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ वातावरण देने के लिए व्यापक स्तर पर पौधरोपण करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसी भी हिस्से में आपदा से संपूर्ण राज्य प्रभावित होता है। वनों की कटाई, जल स्रोतों का दूषित होने जैसी समस्याएं हमारे सामने है, जिसका समाधान पौधारोपण ही है। कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। भारत में विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अनेक कार्य हो रहे हैं। राज्य में ऑल वेदर रोड, हाईवे, रेलवे, एक्सप्रेस-वे का कार्य गतिमान है। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत ईज ऑप लिविंग पर फोकस किया जा रहा है। इस मौके पर निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल गामा, पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री भाजपा आदित्य कोठारी, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष विनोद पुंडीर, सौरभ थपलियाल आदि मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: यूपी के कांवडिय़ों ने हरियाणा के कांवडिय़ों पर ईंट-पत्थरों से किया हमला, एक की मौत
Next: वायनाड भूस्खलन में मृतकों की संख्या बढक़र 344 हुई, रेस्क्यू पांचवें दिन भी जारी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.