Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • यूपी के कांवडिय़ों ने हरियाणा के कांवडिय़ों पर ईंट-पत्थरों से किया हमला, एक की मौत
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय

यूपी के कांवडिय़ों ने हरियाणा के कांवडिय़ों पर ईंट-पत्थरों से किया हमला, एक की मौत

AltnewsUttarakhand 03/08/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

लखनऊ (आरएनएस)। उत्तर प्रदेश के बागपत में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। डाक कांवड़ में आगे निकलने की जिद्द में उत्तर प्रदेश के कांवडिय़ों ने हरियाणा के रहने वाले कांवडिय़ों पर ईंट- पत्थर और तेज धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में हरियाणा के एक कांवडिय़े की मौत हो गई। कई कांवडिय़े गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस जांच कर रही है।
सोनीपत के गांव अटेरणा के रहने वाले युवक डाक कांवड़ लेने हरिद्वार गए थे, जब वह डाक कावड़ लेकर वापस आ रहे थे, तो बागपत के पास एक दूसरे से आगे निकलने की जिद में विवाद हो गया। इसके बाद उत्तर प्रदेश के कांवडिय़ों ने हरियाणा के कांवडिय़ों पर ईंट- पत्थरों और लाठी -डंडों से हमला कर दिया और बाइक भी छीन ली। उत्तर प्रदेश के रहने वाले 50 से 60 कांवडिय़ों ने हमले को अंजाम दिया।
हमले में सोनीपत के अटेरना के रहने वाले वंश नाम के कांवडिय़े की मौत हो गई और कई गंभीर रूप से घायल हो गए। वंश ने सोनीपत के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घायल डाक कांवडिय़ों का इलाज चल रहा है। उत्तर प्रदेश बागपत पुलिस सोनीपत के सिविल अस्पताल पहुंचे कर मामले की जांच कर रही है।
हरियाणा पुलिस के एएसआई सुरेंद्र ने बताया कि डाक कांवडिय़ों का झगड़ा हुआ था। झगड़े के बारे में पूरी जानकारी हरियाणा पुलिस के पास नहीं है। उत्तर प्रदेश पुलिस मामले की जांच कर रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अनुच्छेद 370 की बरसी को लेकर जम्मू बस अड्डे पर आतंकी हमले की आशंका, हाई अलर्ट जारी
Next: आपदाओं से बचाव के लिए भी जरूरी है पौधरोपण : धामी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • राष्ट्रीय

बद्रीनाथ धाम में तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

AltnewsUttarakhand 11/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

डीआरडीओ गेस्ट हाउस प्रबंधक जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, आईएसआई को भेजी थी गुप्त जानकारी

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

साइबर फ्रॉड मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली, गुरुग्राम और देहरादून में 11 ठिकानों पर की छापेमारी

AltnewsUttarakhand 06/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.