Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • जौनसार बावर के 21 मोटर मार्गों पर थमी आवाजाही
  • देहरादून

जौनसार बावर के 21 मोटर मार्गों पर थमी आवाजाही

AltnewsUttarakhand 03/08/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

विकासनगर(आरएनएस)।  लगातार हो रही बारिश के चलते जौनसार बावर क्षेत्र की 21 सड़कें शनिवार को यातायात के लिए बाधित रहीं। पिछले एक माह से रोजाना हो रही बारिश से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। रोजाना क्षेत्र के मोटर मार्ग बंद हो रहे है, इससे स्थानीय ग्रामीणों को परेशान होना पड़ रहा है। शुक्रवार को कुछ मार्गों के खुलने से लोगों को राहत मिली थी, लेकिन शनिवार को भी 21 मार्ग दोबारा बंद हो गए। इनमें से कुछ मार्ग एक सप्ताह से ज्यादा समय से बंद हैं। इन सड़कों से जुड़े लोगों के सब्र का बांध छलकने लगा है। जल्द मार्ग न खुलने पर उन्होंने विभाग के विरुद्ध आंदोलन की चेतावनी दी है।   शहीद सुरेश तोमर गास्की मोटर मार्ग दस दिन से है। बिजऊ-कोफ़्टी-दातनु -बडनु मोटर मार्ग, ड्यूडीलानी से ढलीन बड़ेथ पिनगिरी मोटर मार्ग बीत एक सप्ताह से बंद हैं। जबकि तारली सम्पर्क मार्ग, थेना मन्दिर मोटर मार्ग भी दो दिन से बंद है। साहिया के कालसी-बैराटखाई मोटर मार्ग, मीनस अटाल मोटर मार्ग, फेडुलानी से मलेथा मोटर मार्ग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना कालसी के खाटूवा मोटर मार्ग, धोइरा से देऊ मोटर मार्ग, लाखामंडल से रंगेऊ मोटर मार्ग, सेंसा पणायसा मोटर मार्ग पर भी यातायात ठप रहा। लोक निर्माण विभाग चकराता के लोखंडी पिपरा मिनस मोटर मार्ग, अटाल सैंज मोटर मार्ग, लागा पोखरी से मुंधार छिंदा छानी मोटर मार्ग, पुरोड़ी-हयो-टगरी मोटर मार्ग, सावडा-डूंगरी मोटर मार्ग पर वाहनों की आवाजाही ठप रही।

चकराता क्षेत्र के रावना-पुरोड़ी मोटर मार्ग नौ जुलाई से और टुंगरा सम्पर्क मार्ग 20 जून से बंद है। इन मार्गों से जुड़े लोगों के लिए रावना सम्पर्क मार्ग और लागा पोखरी सम्पर्क मार्ग से वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। बिन्हार क्षेत्र के मटोगी मोटर मार्ग पर मलबा आने से बीते दो दिनों से यातायात बंद है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता ललित कुमार गोयल का कहना बंद मार्ग जल्द से जल्द खुलवाने के लिए प्रयासरत हैं। लेकिन कई मार्ग क्षतिग्रस्त हैं और कई पर भारी मलबा आया हुआ है। रोजाना हो रही बारिश के कारण सड़कों को खोलने में परेशानी हो रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बंद घर में लाखों की चोरी में गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार
Next: चकराता में बंदर के हमले से एक व्यक्ति गंभीर घायल

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.