Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • चकराता में बंदर के हमले से एक व्यक्ति गंभीर घायल
  • देहरादून

चकराता में बंदर के हमले से एक व्यक्ति गंभीर घायल

AltnewsUttarakhand 03/08/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

विकासनगर(आरएनएस)।  छावनी क्षेत्र के लोगों को बंदरों के आतंक से निजात नहीं मिल पा रही है। शनिवार दोपहर बंदर ने हमला कर एक व्यक्ति को घायल कर दिया। क्षेत्रवासियों ने छावनी प्रशासन से इस समस्या के समाधान की मांग की है। शनिवार दोपहर चकराता के चौक बाजार में पंजाब नेशनल बैंक के समीप स्थित गली से एक बच्ची अपने घर की ओर जा रही थी, इसी दौरान पीछे से आए बंदर ने बच्ची को पकड़ लिया। बच्ची के चिल्लाने पर वहां खड़े प्रभु निवासी ठाणा गांव दौड़कर बच्ची को बचाने गए तो बंदर ने बच्ची को छोड़ उन्हें काट लिया। बंदर के हमले से वह लड़खड़ाकर गिर गए और उनके सिर पर गहरी चोट आई है। घायल का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया है। कुछ दिनों पहले भी बंदर ने छावनी बाजार के एक व्यापारी को गंभीर चोट पहुंचाई थी। निवर्तमान व्यापार मंडल अध्यक्ष केशर चौहान, रणवीर जोशी, अरविंद जैन, कुंवर सिंह चौहान, गोपाल तोमर, रवीश अरोड़ा, विनय शर्मा, राजकुमार मेहता आदि का कहना है कि बन्दरों के आतंक का आलम यह है कि वह दुकानों और घरों से सामान उठा कर ले जाते हैं। इसके साथ ही सड़क से गुजर रहे राहगीरों पर भी हमला कर देते हैं। उन्होंने कैंट प्रशासन से जल्द ही इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। उधर, छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी आरएन मंडल का कहना है की बंदरों के आतंक से निजात दिलाने को कई एनजीओ से वार्ता चल रही है। जल्द ही इसका समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: जौनसार बावर के 21 मोटर मार्गों पर थमी आवाजाही
Next: जमीनी रंजिश में संघर्ष, कई लोगों को लगी चोटें

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.