Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • 22 अगस्त को ईडी कार्यालय का घेराव करेगी कांग्रेस
  • देहरादून

22 अगस्त को ईडी कार्यालय का घेराव करेगी कांग्रेस

AltnewsUttarakhand 16/08/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  कांग्रेस ने विपक्षी दल के नेताओं के खिलाफ केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। इसके विरोध में पार्टी 22 अगस्त को देशभर में ईडी कार्यालयों का घेराव कर विरोध-प्रदर्शन करेगी। उत्तराखंड में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा ने जूम मीटिंग के माध्यम से कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए।  उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार की ओर से केंद्रीय जांच एजेंसियों ईडी, सीबीआई, आइटी, आदि का लगातार दुरुपयोग किया जा रहा है। इसके विरोध में 22 तारीख को कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर देहरादून के क्रास रोड स्थित ईडी कार्यालय का घेराव करेंगे। उन्होंने कार्यक्रम में सभी कांग्रेस नेताओं और पदाधिकारियों के साथ कार्यकर्ताओं को आवश्यक रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि धरना-प्रदर्शन में पूर्व सांसद, सांसद प्रत्याशी, पूर्व विधायक, विधायक प्रत्याशी, सभी जिला, महानगर एवं नगर अध्यक्ष उपस्थित रहेंगे। इससे अलावा पार्टी के सभी विधायक विधानसभा सत्र के दौरान वहां प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराएंगे। जूम मीटिंग में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल, उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, विधायक सुमित हृदयेश, वीरेंद्र जाति, तिलक राज बेहड़, रवि बहादुर, विक्रम नेगी, ममता राकेश, अनुपमा रावत, आदेश चौहान, लखपत बुटोला, पूर्व मंत्री मंत्रीप्रसाद नैथानी, हीरा सिंह बिष्ट, हरक सिंह रावत, वीरेंद्र रावत, जोत सिंह गुनसोला, सुमित्तर भुल्लर, अमरजीत सिंह आदि मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मॉर्निंग वॉक के दौरान वाहन की चपेट में आकर महिला की मौत
Next: ऊर्जा निगमों में अफसरों के सेवा विस्तार पर उक्रांद ने उठाए सवाल

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.