Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मॉर्निंग वॉक के दौरान वाहन की चपेट में आकर महिला की मौत
  • देहरादून

मॉर्निंग वॉक के दौरान वाहन की चपेट में आकर महिला की मौत

AltnewsUttarakhand 16/08/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  मॉर्निंग वॉक पर गई एक महिला की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। शुक्रवार सुबह थानो रोड जंगलात वैरियर के समीप हादसा हुआ। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। रायपुर थानाध्यक्ष कुंदन राम ने बताया कि 63 वर्षीय निर्मला देवी पत्नी बलदेव सिंह निवासी भोपालपानी रायपुर सुबह बेटे के साथ मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकली थीं। इस दौरान रायपुर की ओर जा रहे एक वाहन ने महिला को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से महिला छिटककर सड़क पर गिर गई। बेटे से इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से महिला को रायपुर सरकारी अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला के बेटे ने पुलिस को बताया कि वो सोडा सरोली से बड़ासी की तरफ मॉर्निंग वॉक पर जा रहे थे। जंगलात बैरियर के पास पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने महिला को टक्कर मारी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कोरोनेशन अस्पताल पहुंचाया। आरोपी वाहन चालक की तलाश की जा रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पश्चिम बंगाल में अराजकता की पराकाष्ठा: भाजपा
Next: 22 अगस्त को ईडी कार्यालय का घेराव करेगी कांग्रेस

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.