Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सोंग नदी में फंसे दो लोगों को एसडीआरएफ ने बचाया
  • देहरादून

सोंग नदी में फंसे दो लोगों को एसडीआरएफ ने बचाया

AltnewsUttarakhand 19/08/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  रायपुर में दो सौ बीघा कॉलोनी के पीछे सौंग नदी में सोमवार सुबह अचानक तेज हुए बहाव में दो मजदूर फंस गए। रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ ने इसकी सूचना पुलिस को दी। एसडीआरएफ ने रस्सों के सहारे तेजी से रेस्क्यू कर दोनों मजदूरों को नदी से सुरक्षित बाहर निकाला। रायपुर थानाध्यक्ष प्रदीप नेगी ने बताया कि विधायक उमेश शर्मा ने सोमवार सुबह सूचना दी। बताया कि दो सौ बीघा में ओएसिस स्कूल के पीछे सोंग नदी में अचानक अधिक पानी आने से दो मजदूर फंस गए हैं। सूचना पर वह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और एसडीआरएफ को बुलाया। नदी में तेजी से पानी का बहाव बढ़ रहा था। एसडीआरएफ टीम दरोगा सुरेंद्र सिंह नेतृत्व में मौके पर पहुंची। तेजी से रस्सी डालकर दोनों मजदूरों को बाहर निकाला। इनकी पहचान नीतीश कुमार उम्र बीस वर्ष निवासी भेरखीयां थाना इकरा जिला पूर्वी चंपारण और पिंकू यादव उम्र 23 वर्ष निवासी बरेठा थाना बनियापुर जिला सारंग बिहार के रूप में हुई। दोनों सोमवार सुबह नदी किनारे बाढ़ सुरक्षा कार्य में मजदूरी कर रहे थे। इस दौरान घूमने के लिए नदी में गए, तभी अचानक बहाव बढ़ गया था।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: जमीन के नाम पर सूबेदार मेजर समेत तीन से 26 लाख हड़पे
Next: स्वास्थ्य सचिव और एसएसपी ने महिला डॉक्टरों से किया सुरक्षा का वादा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.