Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • स्वास्थ्य सचिव और एसएसपी ने महिला डॉक्टरों से किया सुरक्षा का वादा
  • देहरादून

स्वास्थ्य सचिव और एसएसपी ने महिला डॉक्टरों से किया सुरक्षा का वादा

AltnewsUttarakhand 19/08/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  देहरादून में स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार की ओर से रक्षाबंधन पर महिला डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मियों के लिए दून अस्पताल में राखी बंधन कार्यक्रम का आयोजन कर मिसाल पेश की। वहीं, एसएसपी अजय सिंह भी अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। कोलकाता कांड के बाद डॉक्टरों के आक्रोश के बीच यह एक अहम कदम माना जा रहा है। एसआर डॉ. योगेश्वरी, पीजी डॉ. कंचन समेत महिला डॉक्टरों ने सुरक्षा का मुद्दा पुरजोर तरीके से उठाया। सचिव ने अस्पतालों में महिला सुरक्षा को नई एसओपी जारी करने की बात कही। इस दौरान निदेशक डॉ. आशुतोष सयाना, प्राचार्य डॉ. गीता जैन, एमएस डॉ. अनुराग अग्रवाल, डीएमएस डॉ. धनंजय डोभाल, डॉ. एमके पंत, डॉ. एनएस बिष्ट, डॉ. अनिल जोशी, डॉ. अतुल कुमार सिंह, डॉ. नितिन शर्मा, डॉ. शिव यादव, डॉ. अंकुर पांडेय, डॉ. अमित अरुण, डॉ. योगेश्वरी कृष्णन, सीपीआरओ महेंद्र भंडारी, ओपीडी समन्वयक विनोद नैनवाल, सुरक्षा इंचार्ज भरत नकोटी आदि मौजूद रहे। उधर, एसएसपी अजय सिंह ने इमरजेंसी में 24 घंटे चौकी चलाने एवं आठ पुलिस जवान तैनात करने की बात कही। वहीं, पीजी डॉक्टरों ने सोमवार को अपना कार्य बहिष्कार जारी रखा और सुरक्षा व्यवस्था ठीक करने की मांग उठाई। इस दौरान डॉ. आमिर खान, डॉ. आशुतोष, डॉ. गौरव कुमार, डॉ. कंचन, डॉ. प्रशांत, डॉ. रहनुमा, डॉ. नितेश, डॉ. सायमा, डॉ. बबीता, डॉ. हेमंत, डॉ. दिव्या, डॉ. मानसी आदि रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सोंग नदी में फंसे दो लोगों को एसडीआरएफ ने बचाया
Next: कांग्रेसी नेताओं ने एसएसपी के सामने कानून-व्यवस्था का मामला उठाया

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.