Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पिकअप-डंपर की टक्कर में एक की मौत, एक घायल
  • देहरादून

पिकअप-डंपर की टक्कर में एक की मौत, एक घायल

AltnewsUttarakhand 26/08/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

विकासनगर(आरएनएस)। सहसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत लक्ष्मीपुर में रविवार सुबह साढ़े छह बजे डंपर और पिकअप वाहन की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें पिकअप वाहन के परखच्चे उड़ गए। हादसे में पिकअप चालक और उसमें सवार शख्स गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में गंभीर रूप से घायल पिकअप सवार ने दम तोड़ दिया।  जानकारी के मुताबिक विकासनगर से देहरादून की ओर जा रहे फलों से भरे पिकअप वाहन की विपरीत दिशा से आ रहे डंपर से आमने सामने की टक्कर हो गई। हादसे में पिकअप चालक और परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए। वाहन में फंसे दोनों घायलों को बाहर निकालने के लिए पुलिस को लोहे के कटर से पिकअप वाहन को काटना पड़ा। इसके बाद घायलों को अस्पताल भेजा गया। दून अस्पताल में उपचार के दौरान परिचालक अमर सिंह निवासी बिंद्री-सरास जनपद उत्तरकाशी की उपचार के दौरान मौत हो गई। घायल चालक पवन सिंह निवासी मोरी-उत्तरकाशी का देहरादून के अस्पताल में उपचार चल रहा है। सहसपुर थाने के एसएसआई शिशुपाल राणा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया गया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं
Next: प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य बनाने जरूरी: आदित्य कोठारी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.