Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य बनाने जरूरी: आदित्य कोठारी
  • देहरादून

प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य बनाने जरूरी: आदित्य कोठारी

AltnewsUttarakhand 26/08/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

ऋषिकेश(आरएनएस)। भाजपा सदस्यता अभियान को सफल बनाने में जुट गई है। संगठन ने प्रत्येक बूथ पर दो सौ सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। रविवार को सदस्यता अभियान को लेकर ऋषिकेश में कार्यशाला आयोजित की गई। प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने भाजपाइयों को अभियान में तेजी लाने को प्रेरित किया। जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा की अध्यक्षता में सदस्यता अभियान कार्यशाला का आयोजन शिशु मंदिर आदर्शनगर में किया गया, जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, राज्यसभा सांसद एवं ऋषिकेश प्रभारी कल्पना सैनी मौजूद रहीं। प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने बताया की सदस्यता अभियान को हम तीन तरह से क्रियान्वयन कर सकते हैं। मिस कॉल, नमो ऐप एवं बारकोड के माध्यम से सदस्य बना सकते हैं l प्रत्येक बूथ पर 200 प्रमाणिक सदस्य बनाना आवश्यक है। सदस्यता अभियान में नए एवं पुराने सभी सदस्यों को सदस्यता लेनी अनिवार्य है l कहा कि आगामी एक सितंबर को जेपी नड्डा प्रधानमंत्री को सदस्यता दिलायेंगे, जबकि 2 सितंबर को प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सदस्य बनाएंगे। प्रत्येक कार्यकर्ता को इस सदस्यता अभियान में भागीदार बनना है और अधिक से अधिक जनमानस को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाने का प्रयास करना है। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा की भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है के रूप में उभर कर सामने आई है। इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता जनता के बीच जाएं और पार्टी द्वारा प्रदत सभी योजनाओं के विषय में चर्चा करें। उन्हें भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाने के लिए प्रेरित करें। राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संघर्षशील कार्यकर्ताओं की पार्टी है, जो 365 दिन कार्य करती है। केंद्र एवं राज्य में भाजपा की सरकार है। यह सब कार्यकर्ताओं की मेहनत का ही परिणाम है। सदस्यता कार्यक्रम के संयोजक जिला उपाध्यक्ष मनोज ध्यानी ने सभी अतिथियों का सम्मान किया। इस अवसर पर सहसंयोजक राजकुमार राज, गणेश सिंह रावत, उषा कोठारी समेत जिले के सभी पदाधिकारी, चारो मंडलों के अध्यक्ष मंडल की सदस्यता टोली, जिले में निवास करने वाले प्रदेश के पदाधिकारी, मोर्चो एवं प्रकोष्ठों के संयोजक, जिला पंचायत सदस्य, ब्लाक प्रमुख, जिला मोर्चा के अध्यक्ष और महामंत्री उपस्थित रहे l

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पिकअप-डंपर की टक्कर में एक की मौत, एक घायल
Next: टिहरी की एतिहासिक रामलीला के लिए हनुमान ध्वज स्थापित

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.