Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राहुल के आरक्षण संबंधी बयान पर भाजपा ने कांग्रेस को घेरा
  • देहरादून

राहुल के आरक्षण संबंधी बयान पर भाजपा ने कांग्रेस को घेरा

AltnewsUttarakhand 10/09/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के आरक्षण को लेकर दिए बयान की कड़ी आलोचना की। आरोप लगाया कि राहुल आरक्षण समाप्त करने की बात कर रहे हैं। उन्होंने इसे कांग्रेस का संविधान विरोधी चेहरा करार दिया। भाजपा मुख्यालय में मीडिया से बातचीत में भट्ट ने कहा कि कांग्रेस और उनके सहयोगी देश में संविधान की प्रति हाथ में लेकर घूमते हैं और उनके नेता राहुल गांधी विदेश में उसी संवैधानिक व्यवस्था की बदनामी करने का काम करते हैं। कहा कि अमेरिका के दौरे पर राहुल के ताजा बयान से कांग्रेस पार्टी की आरक्षण विरोधी मानसिकता का पर्दाफाश हुआ है। उनके बयान से स्पष्ट होता है, कांग्रेस बाबा साहब डॉ. अंबेडकर द्वारा दिए गए आरक्षण को समाप्त करना चाहती है। भट्ट ने कहा कि भाजपा के रहते आरक्षण को समाप्त करना तो दूर कोई उस प्रावधान से छेड़छाड़ करने की भी नहीं सोच सकता है। कांग्रेसी मानसिकता वाले लोग इस मुद्दे पर जनता को गुमराह करने के लिए ऐसे बयानों का इस्तेमाल करते आए हैं। भट्ट ने राहुल गांधी सिखों को लेकर की गई टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया की है। आरोप लगाया कि राहुल विदेश में ‘संवेदनशील मुद्दों पर बोलकर ‘खतरनाक विमर्श गढ़ने का प्रयास कर रहे हैं। वे देश में सिखों की स्थिति को लेकर झूठ फैलाकर अपनी रोटियां सेंकने के लिए विदेशों में रह रहे सिख समुदाय में अफवाह फैलाना चाहते हैं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बिजली चोरों के खिलाफ तेज होगी कार्रवाई
Next: मारपीट कर पेट में चाकू घोपने के आरोप में केस दर्ज

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.