Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बिजली चोरों के खिलाफ तेज होगी कार्रवाई
  • देहरादून

बिजली चोरों के खिलाफ तेज होगी कार्रवाई

AltnewsUttarakhand 10/09/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। बिजली चोरी के खिलाफ ऊर्जा निगम की ओर से अभियान तेज किया जाएगा। बिजली चोरी के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष अभियान चलाया जाएगा। चार महीने में ऊर्जा निगम ने 1675 बिजली कनेक्शन की जांच की। 1602 प्रकरण में बिजली चोरी पकड़ी। एमडी ऊर्जा निगम अनिल कुमार ने बताया कि बिजली चोरी के मामलों में सख्ती बरती जा रही है। लगातार की जा रही कार्यवाही के कारण ही लगातार लाइन लॉस भी कम होता जा रहा है। एटीएंडसी लॉस कम हो रहे हैं। विजिलेंस सेल की ओर से की गई कार्रवाई पर 55 लाख की वसूली भी की गई है। अप्रैल से जुलाई महीने के बीच 1675 कनेक्शन की जांच में 1062 कनेक्शन में चोरी पकड़ी गई। करीब 1683 किलोवॉट का लोड बिजली चोरी में पकड़ा गया। सभी मुख्य अभियंताओं और अधीक्षण अभियंताओं को बिजली चोरी के खिलाफ प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। डिफाल्टरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। बिजली चोरी की सूचना देने वाले बिजली उपभोक्ताओं की पहचान को गोपनीय रखा जाएगा। उपभोक्ता कंज्यूमर हेल्प लाइन 1912 पर भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को तत्काल बर्खास्त करने की कांग्रेस ने उठाई मांग
Next: राहुल के आरक्षण संबंधी बयान पर भाजपा ने कांग्रेस को घेरा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.