Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • उत्तराखंड में निकाय चुनाव लड़ेगी राष्ट्रीय रालोद
  • देहरादून

उत्तराखंड में निकाय चुनाव लड़ेगी राष्ट्रीय रालोद

AltnewsUttarakhand 15/09/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। राष्ट्रीय लोकदल उत्तराखंड में आगामी निकाय और विधानसभा चुनाव में अपने प्रत्याशी उतारेगी। उत्तराखंड में भाजपा से गठबंधन पर फैसला अभी नहीं हुआ है। किसानों, युवाओं एवं महिलाओं के मुद्दों पर आवाज उठा रालोद अकेले ही फिलहाल चुनाव की तैयारी करेगी। रविवार को रालोद के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी दून पहुंचे। उन्होंने सुभाष रोड पर प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन किया। प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र पंत की अगुवाई में प्रदेश कार्यकारिणी एवं तीन जिलों के अध्यक्ष बनाए गए। महासचिव त्रिलोक त्यागी बोले, जम्मू कश्मीर में वह चुनाव लड़ रहे हैं और अब झारखंड एवं महाराष्ट्र समेत उत्तराखंड में भी चुनाव की तैयारी है। उत्तराखंड में गांवों, किसानों, युवाओं एवं महिलाओं के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। गांवों में सड़कें, अस्पताल, लघु उद्योग लग जाए तो पलायन नहीं होगा। इस दौरान प्रदेश महासचिव अनुपम खत्री, परविंद्र चौधरी, शैलबाला ममगाईं, अभय प्रताप सिंह, अशोक चौधरी, पप्पू मेजर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह, देवपाल राठी, जेठमल सैनी, हरमीत सिंह, सचिव उदयवीर सिंह, प्रमोद डोभाल, मुकेश बिष्ट, भजन सिंह, भगवती प्रसाद, यशोदा रावत, हरिद्वार अध्यक्ष मोरध्वज सिंह, यूएसनगर अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, नैनीताल अध्यक्ष कल्पित मेहरा आदि मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: किशोरी की तलाश में हिमाचल पुलिस ने सपेरा बस्ती में की छापेमारी
Next: अल्मोड़ा वॉरियर्स और गरूड़ाबांज की टीम ने जीते मैच

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.