Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा वॉरियर्स और गरूड़ाबांज की टीम ने जीते मैच
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा वॉरियर्स और गरूड़ाबांज की टीम ने जीते मैच

AltnewsUttarakhand 15/09/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। विक्टोरिया प्रीमियर लीग के चौथे संस्करण के 12वें दिन में दो मैच खेले गए। रविवार के पहले मैच का क्वालीफायर-1 का मैच विक्टोरिया और अल्मोड़ा वॉरियर्स के बीच खेला गया। टॉस जीतकर विक्टोरिया की टीम ने बल्लेबाजी का निर्णय लिया। 20 ओवर में विक्टोरिया की टीम ने सभी विकेट खोकर 138 रन बनाए। अल्मोड़ा वॉरियर्स की टीम ने 17.3 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर किया। अल्मोड़ा वॉरियर्स की तरफ से निखिलेश बिष्ट ने 45 बॉल में 59 रन बनाए और उन्हें मैन ऑफ द मैच भी चुना गया। इस मैच के मुख्य अतिथि होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण वर्मा ने मैन ऑफ़ द मैच को पुरस्कृत किया। 12 वे दिन का दूसरा एलिमिनेटर मैच गरूड़ाबांज और शिव शक्ति के बीच खेला गया। 20 ओवर में शिव शक्ति ने 7 विकेट खोकर 178 रन बनाए। शिव शक्ति की तरफ से कमल बिष्ट ने 25 बॉल में 59 की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गरूड़ाबांज की टीम ने 19.3 ओवर में 8 विकेट खोकर क्वालीफायर-2 में प्रवेश किया। इस मैच में संदीप गोस्वामी को मैन ऑफ द मैच दिया गया। इस मैच के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि रौतेला ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार संदीप गोस्वामी को दिया। सोमवार को क्वालिफायर-2 का मैच विक्टोरिया और गरूड़ाबांज के बीच खेला जाएगा।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में निकाय चुनाव लड़ेगी राष्ट्रीय रालोद
Next: स्कॉर्पियो से तस्करी की जा रही अवैध शराब पकड़ी, तस्कर गिरफ्तार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.