Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शिक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वालों का सम्मान
  • देहरादून

शिक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वालों का सम्मान

AltnewsUttarakhand 15/09/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन और भारत विकास परिषद गंगोत्री शाखा द्वारा दून वैली पब्लिक स्कूल जोहड़ी गांव में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में मुख्य वक्ता राष्ट्रीय संगठन मंत्री रोशन लाल अग्रवाल ने कहा कि शिक्षक की राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका है। वह शिक्षा के साथ उसका नाता देश की माटी से जोड़ता है। मौके पर शिक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वालों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक खजानदास, विशिष्ट अतिथि चंद्रगुप्त विक्रम, रोशन लाल अग्रवाल, विशाल गुप्ता, समारोह अध्यक्ष हरीश मित्तल, संगठन के प्रदेश अध्यक्ष योगेश अग्रवाल, केवी की उपायुक्त सुकीर्ति रैवानी, सहायक आयुक्त डॉ. स्वाति अग्रवाल, विजयलक्ष्मी अग्रवाल ने दीप प्रज्जवलित कर किया। रेनबो चिल्ड्रन स्कूल विकासनगर की छात्राओं ने सरस्वती वंदना की। संगीता कश्यप ने नृत्य किया। विधायक खजानदास ने सम्मानित शिक्षकों के योगदान की सराहना की। मौके पर चंद्रभूषण बिज्लवाण, मनोज रयाल, निदेशक संस्कृत शिक्षा आनंद भारद्वाज, डिप्टी कमिश्नर केवी सुकीर्ति रैवानी, सहायक आयुक्त डॉ. स्वाति अग्रवाल, रविंदर सैनी, राहुल काम्बोज, सीमा रस्तोगी, अल्पना गुप्ता, विजय नैथानी, नीलम रहेजा, अमित कुमार, मनीष श्रीवास्तव, जितेंद्र डिमरी, गीता सती, कुलभूषण गौड़, कर्म सिंह सैनी, प्रेमलता बौड़ाई, विक्रम थापा, जितेन्द्र कंबोज, मैनपाल सैनी, राजेश पंत, डॉ. कनिष्का मित्तल को सम्मानित किया गया। मौके पर भारत विकास परिषद गंगोत्री शाखा के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, जिला संयोजक, योगेश अग्रवाल, पीयूष निगम, चरणजीत सिंह सोई, मेघा गुरुंग, प्रेरणा मित्तल, ईश्वर चंद्र अग्रवाल, उपाध्यक्ष ताराचंद गुप्ता, तनवीर सिंह, महिला संयोजिका नविता गुप्ता, सविता अग्रवाल, मोती दीवान मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पीएनबी क्रेडिट कार्ड अधिकारी बन बैंक खाते और एफडी से निकाले 14.87 लाख
Next: ‘मैं दो दिन बाद सीएम पद से इस्तीफा दूंगा’, समर्थकों के सामने केजरीवाल का बड़ा ऐलान

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.