Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • ‘मैं दो दिन बाद सीएम पद से इस्तीफा दूंगा’, समर्थकों के सामने केजरीवाल का बड़ा ऐलान
  • राष्ट्रीय

‘मैं दो दिन बाद सीएम पद से इस्तीफा दूंगा’, समर्थकों के सामने केजरीवाल का बड़ा ऐलान

AltnewsUttarakhand 15/09/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

नई दिल्ली (आरएनएस)।  आबकारी नीति ‘घोटाला’ मामले में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के दो दिन बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रविवार को आम आदमी पार्टी के मुख्यालय पहुंचे। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के बाद सीएम केजरीवाल कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान सीएम केजरीवाल ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि ‘मैं दो दिन बाद सीएम पद से इस्तीफा दूंगा।
केजरीवाल ने कहा, मैं तब तक सीएम की कुर्सी पर नहीं बैठूंगा, जब तक जनता अपना फैसला नहीं सुना देती कि केजरीवाल इमानदार है, तब तक मैं कुर्सी पर नहीं बैठूंगा। केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी से ही कोई मुख्यमंत्री बनेगा। विधायक दल की बैठक होगी। उन्होंने कहा केंद्र सरकार ने कानून बनाकर मेरे काम बंद करने की कोशिश की। उन्होंने कहा अगर आपको लगता है केजरीवाल ईमानदार हैं तो जमकर हमारे पक्ष में वोट देना। फरवरी में चुनाव हैं। मेरी मांग कि चुनाव तुरंत कराएं जाएं। नवंबर में महाराष्ट्र के साथ चुनाव कराएं जाएं। मनीष सिसोदिया ने कहा कि वह भी डिप्टी सीएम और शिक्षा मंत्री का पद तभी संभालेंगे जब फरवरी में चुनाव में जीत के बाद जनता की अदालत से चुनकर आ जाएं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: शिक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वालों का सम्मान
Next: महिलाओं को जोड़कर पार्टी को मजबूत बनाएगी महिला कांग्रेस

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • राष्ट्रीय

बद्रीनाथ धाम में तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

AltnewsUttarakhand 11/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

डीआरडीओ गेस्ट हाउस प्रबंधक जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, आईएसआई को भेजी थी गुप्त जानकारी

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

साइबर फ्रॉड मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली, गुरुग्राम और देहरादून में 11 ठिकानों पर की छापेमारी

AltnewsUttarakhand 06/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.