Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • महासू देवता सर्किट मास्टर प्लान में मेंदरथ को भी जोड़ा जाए
  • देहरादून

महासू देवता सर्किट मास्टर प्लान में मेंदरथ को भी जोड़ा जाए

AltnewsUttarakhand 21/09/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

विकासनगर(आरएनएस)।  महासू देवता सर्किट मास्टर प्लान में चार महासू देवता उत्पत्ति स्थल मेंदरथ को जोड़ने के लिए दो खतों के लोगों की शुक्रवार को एक बैठक देवलाडी माता बाशिक महासू देवता मन्दिर प्रांगण मेंदरथ में की। जिसमें एक दर्जन से अधिक प्रस्ताव पारित किए गए। तय किया कि जल्द ही पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज से मिलकर प्रस्ताव सौंपे जाऐंगे। दरअसल, केंद्र एवं राज्य सरकार के महत्वपूर्ण मानसमाला खंड मंदिर परियोजना के तहत बदरीनाथ की तर्ज पर महासू सर्किट हनोल का मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है। पर्यटन विभाग ने महासू सर्किट हनोल के नाम से मास्टर प्लान के लिए एक सौ बीस करोड़ की धनराशि स्वीकृत किए हैं। पर्यटन विभाग हनोल के अलावा आसपास महासू देवता के अन्य मंदिरों का जिर्णोद्धार, सौंदर्यीकरण और सभी सुख-सुविधाओं को देखते हुए प्लान तैयार कर रहा है। क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को मंजूरी मिलने के बाद शुक्रवार को दो खतों बाबर और फनार वासियों ने आम बैठक की। जिसमें मास्टर प्लान में मेंदरथ क्षेत्र को जोड़ने की मांग की। इस दौरान बैठक में एक दर्जन प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक में देवलाडी बाशिक महासू देवता मंदिर की आय-व्यय पर भी चर्चा हुई। कमेटी की अगली बैठक पांच अक्टूबर को आय-व्यय का ब्योरा पेश करेगी। साथ ही कुणा गांव नवाड में बाशिक देवता का प्राचीन मंदिर का जिर्णोद्धार कार्य पर धनराशि जुटाने आदि बिन्दुओं पर भी विचार विमर्श किया गया। बैठक मे बजीर शाठी बिल दीवान सिंह राणा, पुरोहित मोहनलाल सेमवाल, सयाणा भुवनेश्वर सिंह पंवार, रविंद्र सिंह, पृथ्वी सिंह, राजेन्द्र सिंह, किशन सिंह राणा, सुनील सिंह, रणेशवर सिंह राणा, प्रहलाद सिंह, दलजीत सिंह, मातबर सिंह राणा, प्यारे लाल सेमवाल, सूरतराम, भरत राणा, कमल सिंह, हरीश पंवार, जयपाल पंवार, जगदीश, हरीश राणा आदि मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मां-बेटी के हत्यारे को आजीवन कारावास की सजा
Next: मैक्स वाहन सड़क पर पलटा, चालक समेत तीन छात्राएं घायल

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.