Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मैक्स वाहन सड़क पर पलटा, चालक समेत तीन छात्राएं घायल
  • देहरादून

मैक्स वाहन सड़क पर पलटा, चालक समेत तीन छात्राएं घायल

AltnewsUttarakhand 21/09/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

विकासनगर(आरएनएस)। खेल-कूद प्रतियोगिता के लिए मोरी जा रहा एक मैक्स वाहन त्यूणी-मोरी-पुरोला मार्ग पर पलट गया। जिससे मैक्स चालक सहित तीन छात्राएं चोटिल हो गई। चालक की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। जबकि घायल छात्राओं को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे गई है। जानकारी के मुताबिक उत्तरकाशी जनपद के टिकोची स्कूल के छात्र-छात्राएं विद्यालयी स्तर की खेल-कूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए मैक्स वाहन से मोरी जा रहे थे। बताया जा रहा है कि मैक्स वाहन ओवरलोड था। छत पर भी छात्र बैठे थे। त्यूणी-मोरी-पुरोला मार्ग पर त्यूणी हनोल के बीच शटगधार में चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और वाहन सड़क पर ही पलट गया। गनीमत रही कि वाहन सड़क पर पलटा, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। वाहन पलटने से चालक और तीन छात्राएं घायल हो गए। पीछे से आ रहे दूसरे मैक्स वाहन में सवार अध्यापकों ने तत्काल घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र त्यूणी पहुंचाया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. नरेंद्र सिंह राणा ने बताया कि चालक चैन सिंह पुत्र हरमदास को गंभीर चोटें आई है। उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। जबकि घायल छात्राओं निधि, सिद्धि और निशा को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। हनोल क्षेत्र के राजस्व उप निरीक्षक विशाल खत्री ने बताया कि स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को पीएचसी त्यूणी लाया गया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: महासू देवता सर्किट मास्टर प्लान में मेंदरथ को भी जोड़ा जाए
Next: अल्मोड़ा: गांव में खंडहर में तेंदुए के शावक मिलने से दहशत में ग्रामीण

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.