Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पार्षदों ने डीएम को बताई खराब स्ट्रीट लाइट की समस्या
  • देहरादून

पार्षदों ने डीएम को बताई खराब स्ट्रीट लाइट की समस्या

AltnewsUttarakhand 03/10/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। नगर निगम के निवर्तमान पार्षद गुरुवार को डीएम सविन बसंल से मिले। उन्होंने वार्डों में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइट समेत अन्य समस्याएं डीएम के समक्ष रखी। डीएम से जल्द ही समस्याओं के समाधान की मांग की है। निवर्तमान पार्षदों ने बताया कि वार्डों में कुछ महीनों से स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं। इसकी शिकायत कई बार नगर निगम से की जा चुकी है। अधिकारी या तो फोन नहीं उठाते हैं या फोन बंद रखते हैं। लाइटें खराब होने से लोगों का गुस्सा सरकार और नगर निगम के प्रति बढ़ रहा है। विकास के काम भी अटके हुए हैं, अभी तक अधिकारी बारिश का बहाना बना रहे थे, लेकिन अब बारिश थमने के बाद भी काम शुरू नहीं हो रहे हैं। घर-घर से कूड़ा कलक्शन भी ठीक ढंग से नहीं हो रहा है। छोटी गलियों में ई रिक्शा और छोटी गाड़ियों का प्रस्ताव फाइलों से बाहर नहीं निकल पाया। वार्डों में सड़क और नालियों की भी सफाई नहीं हो रही है। उन्होंने डीएम से शीघ्र ही समस्याओं के निराकरण की मांग की है। इस मौके पर निवर्तमान पार्षद भूपेंद्र कठैत, दर्शनलाल बिंजोला, आलोक कुमार, संजय नौटियाल, सतेंद्र नाथ, चुन्नीलाल, महिपाल धीमान, कमली भट्ट आदि मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: राइका सरमोला पहली बार बनेगा उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा का केन्द्र
Next: छेड़छाड़ और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने के आरोपियों पर केस

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.