Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • छेड़छाड़ और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने के आरोपियों पर केस
  • देहरादून

छेड़छाड़ और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने के आरोपियों पर केस

AltnewsUttarakhand 03/10/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। पटेलनगर क्षेत्र की एक महिला ने छह युवकों के खिलाफ शारीरिक शोषण और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी का आरोप लगाया है। बीते 23 सितंबर को पीड़िता ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि बीते 14 जुलाई को वह अपने कमरे में थी। आरोपी मेहरबान निवासी आजाद कॉलोनी कमरे में घुस आया और छेड़छाड़ करने की कोशिश की। महिला का आरोप है कि जब उसने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उसे धमकाते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने पीड़िता की गुलफाम नाम के युवक के साथ बनाई आपत्तिजनक वीडियो दिखाई। आरोपी है कि मेहरबान ने संबंध बनाने का दबाव बनाया। पीड़िता ने खुद को दूसरे कमरे में बंद कर जान बचाई। आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के डर के कारण पीड़िता ने शिकायत नहीं की। आरोप है कि मेहरबान बीते आठ अगस्त को रात 11 बजे अपने दोस्त उस्मान, रिजवान, हारुन, जावेद और दानिश को लेकर पीड़िता के घर पहुंचा। पीड़िता को घर से उठाकर ले जाने और परिवार वालों को जान से मारने की धमकी दी। इंस्पेक्टर पटेलनगर केके लुंठी ने बताया कि आरोपियों पर महिला के घर में घुसकर छेड़छाड़ करने, पीड़िता को जान से मारने और वीडियो वायरल करने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पार्षदों ने डीएम को बताई खराब स्ट्रीट लाइट की समस्या
Next: बिजली के प्रीपेड मीटर लगाने का कांग्रेसियों ने किया विरोध

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.