Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • पुल निर्माण को लेकर दो गांवों के लोग आमने-सामने आए
  • हरिद्वार

पुल निर्माण को लेकर दो गांवों के लोग आमने-सामने आए

AltnewsUttarakhand 06/10/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

हरिद्वार(आरएनएस)।  पतंजलि से सहदेवपुर जाने वाले मार्ग पर लोक निर्माण विभाग की ओर से बनाए जा रहे पुल को लेकर दो गांवों के ग्रामीण आमने-सामने आ गए हैं। पुल को लेकर ग्रामीण का अलग-अलग मांग पर अड़ गए हैं। ग्रामीणों में तनातनी की स्थित के चलते पुल का निर्माण कार्य लटकता नजर आ रहा है। सहदेवपुर रोड पर एक पब्लिक स्कूल के पास पुल का निर्माण होना था। जिसके लिए सरकार ने बजट पारित कर दिया है। लेकिन क्षेत्र के ग्रामीण पुल निर्माण को लेकर आमने सामने आ गए हैं। कुछ ग्रामीण नदी का रुख मोड़कर सामने पुराने नाले में डलवाने की मांग कर रहे हैं, जबकि बोंगला गांव के किसान नदी के पुराने रुख पर चलने की बात कह रहे हैं। ग्रामीणों की लड़ाई में पुल का काम अधर में लटक गया है। जिससे दर्जनों गांव को जोड़ने वाला पुल ग्रामीणों की हठधर्मिता की भेंट चढ़ता दिखाई दे रहा है। पुल बनने से क्षेत्र के सैकड़ों किसानों को लाभ मिलता, लेकिन एक गांव के ग्रामीणों के विरोध के चलते राहगीरों की ये समस्या खत्म होने के बजाय बढ़ती जा रही है। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता दीपक कुमार ने बताया कि जिला योजना और पीडब्ल्यूडी मिलकर जिलाधिकारी के आदेश पर पुल का निर्माण करा रहे थे, लेकिन विवाद होने के कारण निर्माण नहीं हो पा रहा है। उन्होंने बताया कि एसडीएम की अध्यक्षता में ग्रामीणों की बैठक बुलाई जाएगी। पुल का निर्माण शीघ्र कराया जाएगा।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने लिया नव दुर्गा का आशीर्वाद
Next: क्रिकेट स्टेडियम के साउथ ब्लॉक से संचालित होगा खेल विश्वविद्यालय

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.