Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने लिया नव दुर्गा का आशीर्वाद
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने लिया नव दुर्गा का आशीर्वाद

AltnewsUttarakhand 06/10/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। हिंदू धर्म के पवित्र शारदीय नवरात्रि पर्व इन दिनों चल रहे हैं। घर एवं मंदिरों में मां भगवती का पूजन चल रहा है, ऐसा ही कुछ नजारा रुद्रप्रयाग में आयोजित लखपति दीदी अभियान- शक्ति का सम्मान कार्यक्रम में देखने को मिला। यहां महिला समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉल्स में कन्याएं मां दुर्गा के रूप में थीं। स्टालों पर मुख्यमंत्री ने कन्याओं से आशीर्वाद लेकर उन्हें उपहार भेंट किए।
लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने लखपति दीदी अभियान- शक्ति को सम्मान कार्यक्रम स्थल पर लगे विभागीय स्टॉल्स का अवलोकन किया। विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल्स में मां भगवती के नौ रूप शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायिनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री धारण किए कन्याओं को देख मुख्यमंत्री प्रफुल्लित हो गए वहीं मुख्यमंत्री धामी को अपने बीच पाकर कन्याएं बेहद खुश नजर आई। मुख्यमंत्री ने झुककर उनसे आशीर्वाद लिया और उन्हें उपहार भेंट किए। इस दौरान उन्होंने महिला समूहों के साथ बैठकर गोबर के दिए भी बनाए। इससे पहले उन्होंने अगस्त्यमुनि मैदान के सामने स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर में पूजा अर्चना कर राज्य एवं विश्व के कल्याण की कामना की। वहीं नगर पंचायत अगस्त्यमुनि के पर्यावरण मित्रों को भी सम्मानित किया।

लखपति दीदी सहित विभिन्न विभागों के लाभार्थी सम्मानित
ग्राम विकास विभाग के द्वारा जनपद में एनआरएलएम के अंतर्गत 61 स्वयं सहायता समूहों की लखपति दीदियों को सामुदायिक निवेश निधि के जरिए 75 हजार रुपए प्रति महिला के हिसाब से 45 लाख 75 रुपए का अनुदान दिया गया। जबकि 06 महिला समूहों को सीसीएल के तहत डेढ़ से छह लाख तक के चेक वितरित किए गए। कृषि विभाग द्वारा 05 कृषकों को पावर बिडर 80 प्रतिशत अनुदान पर वितरित किए गए। उद्यान विभाग द्वारा 05 काश्तकारों को निशुल्क स्प्रे मशीन वितरित की गई। पर्यटन विभाग के तीन लाभार्थियों को चेक वितरित किए गए।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: प्रमुख विभागों की वेबसाइट की गई सुचारू
Next: पुल निर्माण को लेकर दो गांवों के लोग आमने-सामने आए

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.