Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • पौड़ी
  • व्हाइट कोट सेरेमनी छात्रों के डॉक्टर बनने की शुरुआत का प्रतीक: डॉ. धन सिंह रावत
  • पौड़ी

व्हाइट कोट सेरेमनी छात्रों के डॉक्टर बनने की शुरुआत का प्रतीक: डॉ. धन सिंह रावत

AltnewsUttarakhand 15/10/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

श्रीनगर गढ़वाल(आरएनएस)।  वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली राजकीय आयुर्विज्ञान शोध संस्थान श्रीनगर में एमबीबीएस बैच 2024-25 के छात्र-छात्राओं का मंगलवार को आयोजित व्हाइट कोट सेरेमनी पर प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने 14 दिनों के फाउंडेशन कोर्स के बाद बैचलर ऑफ मेडिसिन और बैचलर ऑफ सर्जरी (एमबीबीएस) के 130 छात्र-छात्राओं को व्हाइट कोट पहनाकर चिकित्सा शिक्षा में प्रवेश की बधाई दी गयी। इस दौरान छात्रों को बैज अलंकरण करने के साथ ही चरक शपथ भी दिलाई गई। समारोह में छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर समां बांधा। मेडिकल कॉलेज के प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि व्हाइट कोट सेरेमनी का मुख्य उद्देश्य मेडिकल और स्वास्थ्य-संबंधी क्षेत्रों में नए स्नातकों का स्वागत करना और छात्रों के डॉक्टर बनने की यात्रा की शुरुआत का प्रतीक है। ऐसे कार्यक्रम से छात्रों को चिकित्सा पेशे के पेशेवर मानकों और जिम्मेदारियों को स्वीकार करने की प्रेरणा दी जाती है। मंत्री ने कहा कि एम्स मिलाकर प्रदेश के 12 कॉलेजों में अब एमबीबीएस पढ़ाई करने के साथ-साथ सांस्कृतिक एवं खेल कूद प्रतियोगिताएं हर साल आयोजित होंगी। कहा कि छात्रों के लिए हॉस्टल, फर्नीचर, पुस्तकें, खेल-कूद, ई लाइब्रेरी सहित हॉस्टलों में खाने से लेकर पानी की सभी सुविधाएं दी जा रही हैं। कहा कि वह देश के 210 मेडिकल कॉलेजों का निरीक्षण कर चुके हैं। जहां 10 प्रतिशत बच्चे आईपीएस एवं आईएएस सहित विदेश सेवा में जा रहे हैं। कहा कि उन्हें खुशी है कि अल्पसंख्यक समुदाय के बच्चे भी एमबीबीएस कर रहे हैं। प्रभारी प्राचार्य एवं चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजेय विक्रम सिंह ने कहा कि कार्यक्रम में एमबीबीएस बच्चों को आशीष वचन देने पर स्वास्थ्य मंत्री का आभार प्रकट करते हुए कहा कि आज श्रीनगर मेडिकल कॉलेज और बेस चिकित्सालय में विकास कार्य होने से जनता को लाभ मिल रहा है। मौके पर डॉ. दीपा हटवाल, डॉ. नियति ऐरन, डॉ. किंगसुग लौहान, डॉ. कैलाश गैरोला, डॉ. निरंजन गुंजन, ऋचा निरंजन, डॉ. विनीता रावत, डॉ. अनिल द्विवेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष सुषमा रावत, मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र धिरवाण, कुशलानाथ, पंकज सती, जिला मीडिया प्रभारी गणेश भट्ट, अनिल उनियाल, प्रदीप नेगी, विकेश कप्रवाण, प्रशांत कैंतुरा, मनमोहन सिंह, शेर सिंह, संजय पांडेय, संकाय सदस्य आदि मौजूद थे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: चारधाम में बढ़ी यात्रियों की संख्या, इस यात्रा काल में अब तक आ चुके 40 लाख 92 हजार से अधिक यात्री
Next: मोटर साइकिल दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून
  • पौड़ी

राजकीय शिक्षक संघ 28 को श्रीनगर में करेगा रैली

AltnewsUttarakhand 24/09/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पौड़ी

मुख्यमंत्री धामी ने माँ धारी देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुरक्षा, सुख-समृद्धि एवं आपदा राहत की कामना की

AltnewsUttarakhand 20/09/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.