Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मोटर साइकिल दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत
  • देहरादून

मोटर साइकिल दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत

AltnewsUttarakhand 15/10/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

विकासनगर(आरएनएस)।  हनोल के पास एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। इससे मोटर साइकिल में पीछे बैठे 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। थानाध्यक्ष त्यूणी आशीष राबियान ने बताया कि दोपहर करीब पौने दो बजे मनीष पुत्र हरि सिंह निवासी बागी (त्यूणी) ने सूचना दी कि उनकी मोटरसाइकिल हनोल के पास अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में पीछे बैठा किशोर सनी पुत्र भगतराम निवासी बागी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो शिवढांग के पास मोटर साइकिल सड़क किनारे पड़ी थी। साथ ही 14 वर्षीय सनी मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। इसके बाद शव को 108 एंबुलेंस की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र त्यूणी भिजवाया गया। पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। चालक मनीष ने बताया गया कि मोटर साइकिल स्लिप होकर सड़क पर गिर गई। इससे मृतक के सिर पर गंभीर चोट आ गई।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: व्हाइट कोट सेरेमनी छात्रों के डॉक्टर बनने की शुरुआत का प्रतीक: डॉ. धन सिंह रावत
Next: काम से घर लौट रहे पति-पत्नी को युवकों ने पीटा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.