Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • रंगारंग कार्यक्रमों के साथ मल्ला महल में हुआ अल्मोड़ा लिटरेचर फेस्टिवल का भव्य आगाज
  • अल्मोड़ा

रंगारंग कार्यक्रमों के साथ मल्ला महल में हुआ अल्मोड़ा लिटरेचर फेस्टिवल का भव्य आगाज

AltnewsUttarakhand 17/10/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा(RNS)। नगर के मल्ला महल में अल्मोड़ा लिटरेचर फेस्टिवल के दूसरे संस्करण का गुरुवार को शुभारम्भ हुआ। केंद्रीय राज्य मंत्री व अल्मोड़ा सांसद अजय टम्टा ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ तीन दिवसीय अल्मोड़ा लिटरेचर फेस्टिवल का शुभारम्भ किया। फेस्टिवल में लोक कलाकारों ने रंग जमा कर अल्मोड़ा के आम जनों को अपनी तरफ आकर्षित किया। अल्मोड़ा लिटरेचर फेस्टिवल का यह द्वितीय संस्करण है जो तीन दिवसीय है और इसमें लोक कलाकार, साहित्यकार, विधिक विशेषज्ञ, सामाजिक कार्यकर्ता, राजनेता समेत कई क्षेत्रों के दिग्गज प्रतिभाग़ करेंगे, जो विभिन्न विषयों पर अपनी प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम में कई विषयों पर सकारात्मक परिचर्चा के माध्यम से जनता के बीच साहित्य और कला के विषय में कई कार्यक्रम होंगे। लिटरेचर फेस्टिवल में कई स्टॉल को भी जगह दी गई है जिसमें पहाड़ी उत्पादों, पुस्तकों समेत उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने का कार्य किया गया है। उद्घाटन के अवसर पर अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी, बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, नगर पालिका के निर्वतमान अध्यक्ष प्रकाश जोशी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के शुभारम्भ में हिमालयी मौ, नटराज संस्था अल्मोड़ा द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर वाटर क्राइसिस पर डिबेट में प्रो जे एस रावत, सुमन शाही, रमोला बुटालिया उपस्थित रहे। वहीं अन्य साहित्यिक कार्यक्रमों में अदिति माहेश्वरी गोयल, दिवा भट्ट आदि शामिल हुए। शाम 6 बजे से रहमत ए नुशरत लाइव कंसर्ट किया गया तथा हर्ष काफ़र द्वारा ओपन माइक किस्सा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लिटरेचर फेस्टिवल में विद्यार्थियों ने भी प्रतिभाग किया। दर्शकों ने कलाकारों की प्रस्तुतियोन का आनंद लिया। कार्यक्रम का आयोजन ग्रीन हिल ट्रस्ट की सचिव डॉ वसुधा पंत, डॉ भूपेंद्र सिंह वाल्दिया, मनमोहन चौधरी, जयमित्र बिष्ट, विनायक पंत, दीपा गुप्ता, प्रो हामिद, मनोज गुप्ता द्वारा किया गया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तराखंड मदरसा शिक्षा बोर्ड (यूएमईबी) ने की बड़ी पहल
Next: डंपर की चपेट में आकर स्कूटर सवार की मौत

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.